Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत

ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2026 22:23 IST
ख़ास बातें
  • ये वजन में हल्के हैं और प्रत्येक ईयरबड 4.7 ग्राम का है।
  • Lenovo Yoga ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिलती है।
  • इनमें वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन-तीन माइक्रोफोन मौजूद हैं।

Lenovo Yoga ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं।

Photo Credit: JD.com

Lenovo Yoga ईयरबड्स कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स हैं जो धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। प्रत्येक ईयरबड में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन माइक्रोफोन मौजूद हैं। Lenovo Yoga ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिलती है। सेटिंग्स, ANC मोड और टच कंट्रोल को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। ईयरबड्स बिना ANC मोड ऑन किए 7 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल टाइम 36 घंटे हो जाता है। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। यानी एक समय पर दो डिवाइसेज से ये कनेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Yoga Earbuds Price

Lenovo Yoga ईयरबड्स को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 599 युआन (लगभग 8,500 रुपये) है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। इन्हें JD.com कंपनी ने सीमित समय के लिए लॉन्च डिस्काउंट ऑफर भी दिया है। 

Lenovo Yoga Earbuds Specifications

Lenovo Yoga ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन-तीन माइक्रोफोन मौजूद हैं। ये माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड में दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। डिजाइन देखें तो ये सिम्पल डिजाइन में आते हैं। केस गोलाकार है और पेबल डिजाइन में आता है। ये वजन में हल्के हैं और प्रत्येक ईयरबड 4.7 ग्राम का है। 

Lenovo Yoga ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिलती है जिससे ये वाटर रसिस्टेंट हो जाते हैं। यानी हल्की बरसात और पानी के छीटों, व पसीने में ये आसानी से खराब नहीं होते हैं। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। यानी एक समय पर दो डिवाइसेज से ये कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें टैप कंट्रोल फीचर है। सेटिंग्स, ANC मोड और टच कंट्रोल को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। 

बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में 36 घंटे तक बैटरीबैकअप मिल जाता है। ईयरबड्स बिना ANC मोड ऑन किए 7 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल टाइम 36 घंटे हो जाता है। वहीं, अगर ANC मोड ऑन किया जाता है तो ये 4.5 घंटे चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे चल सकते हैं। इनमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी है। 10 मिनट के चार्ज में ये 2 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इन्हें फुल चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.