Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच भारत में हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट के साथ Rs 2,599 में लॉन्च

Lava ProWatch Zn Price launched In India at Rs 2,599: यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ग्रे शेड्स कलर ऑप्शन के साथ खरीदी जा सकती  है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच 2,599 रुपये की कीमत में लॉन्च।
  • Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच में 1.43इंच 2.5D कर्व एमोलेड डिस्प्ले है।

Lava ProWatch Zn Price launched In India at Rs 2,599: आप इस स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे। 

Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च (Lava ProWatch Zn Launched in India) हो गई है। लावा ने भारत में स्मार्टफोन के बाद दूसरी कैटगरी में अपना विस्तार करते हुए इस स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। Lava ProWatch Zn गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट के साथ आती है। हम आपको यहां Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच की प्राइसिंग (Lava ProWatch Zn Price in India), फीचर्स (Lava ProWatch Zn Features) और स्पेसिफिकेशंस (Lava ProWatch Zn Specifications) की जानकारी दे रहे हैं।       
 

Lava ProWatch Zn price in India

Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच को भारत में 2,599 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह सिल‍िकॉन स्‍ट्रैप मॉडल के प्राइस हैं। Prowatch ZN को मेटल स्‍ट्रैप के साथ 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और उसके साथ सिलिकॉन स्‍ट्रैप अलग से भी मिलता है। ProWatch को ब्लैक और ग्रे शेड्स में खरीदा जा सकता है। 26 अप्रैल से यह कंपनी की वेबसाइट, एमेजॉन और चुनिंदा रिटेल स्टोर से मिलेगी। भारत में इस स्मार्टवॉच की सीधी टक्कर boAt और Noise जैसी कई कंपनियों के साथ होगी। 
Advertisement
 

Lava ProWatch Zn Features and Specifications

Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच में 1.43इंच 2.5D कर्व एमोलेड डिस्प्ले है, जो 600 निट्स ब्राइटनेस लेवल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्मार्टवॉच का डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन मोड के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग के साथ आता है। स्मार्टवॉच में आपको स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप और मैटलिक डायल के साथ साइट माउंटेड बटन्स मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच RTL8763EWE – VP चिप के साथ आती है।            

Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच IP68 वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में Photoplethysmography (PPG) सेंसर है, जिससे यह रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग डिलीवर करती है। आप इस स्मार्टवॉच के जरिए आप दूसरी हेल्थ ट्रैकिंग एक्टिविटी जैसे ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल (SpO2) को भी मॉनिटर कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिल रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच स्टैंडर्ड यूज में 8 दिनों तक (Lava ProWatch Zn Battery)चल सकती है।
 

Lava Prowatch VN को भी किया पेश 

लावा ने Prowatch VN को भी सिलिकॉन स्‍ट्रैप के साथ लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसकी सेल भी 26 अप्रैल से होगी। Prowatch VN में 1.96 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। यह भी ब्‍लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले की खूबियों से पैक है। बैटरी 230 एमएएच है, जो मैक्सिमम एक हफ्ते तक टिकी रह सकती है। इस वॉच को ब्‍लू, ब्‍लैक और फुल ग्रे कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.