Kospet ने 50 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Tank M1 Pro स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानें कीमत

Tank M1 Pro Smartwatch कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 15:12 IST
ख़ास बातें
  • यह हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग भी करती है
  • साधारण इस्तेमाल में इसकी बैटरी लाइफ 10 दिन की बताई गई है
  • कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.0 का इस्तेमाल करती है

Tank M1 Pro की कीमत 59.99 डॉलर (लगभग 4500 रुपये) है

Photo Credit: Kospet

Kospet ने अपनी नई स्मार्टवॉच Tank M1 Pro को लॉन्च किया है। वियरेबल को कंपनी ने काफी किफायती दाम पर मार्केट में उतारा है। इसमें 50 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। इसके अलावा यह हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ भी आती है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने खासतौर पर आउटडोर में कठिन परिस्थितियों के लॉन्च किया है। 
 

Tank M1 Pro Smartwatch price

Tank M1 Pro की कीमत 59.99 डॉलर (लगभग 4500 रुपये) है। वियरेबल को Kospet ऑनलाइन शॉप से खरीदा जा सकता है। 
 

Tank M1 Pro Smartwatch features, specifications

Tank M1 Pro Smartwatch कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 का इस्तेमाल करती है। इसमें 1.72 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन 280 x 320 पिक्सल है। यह एक रग्ड स्मार्टवॉच है और इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह -40 से 70 डिग्री तापमान के बीच में भी काम कर सकती है। इसके अलावा इसके रग्ड फीचर्स में डस्ट और एंटी इम्पेक्ट प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस और IP69K रेटिंग मिलती है। यह रग्ड स्मार्टवॉच बहुत अधिक नमी वाले वातावरण में भी काम कर सकती है। 

स्मार्टवॉच में 10 वॉचफेस दिए गए हैं। इससे ज्यादा वॉचफेस चाहते हैं तो DaFit Dial Store से डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। साधारण इस्तेमाल में इसकी बैटरी लाइफ 10 दिन की बताई गई है। लेकिन स्टैंडबाय मोड में यह 50 दिन तक चल सकती है। 2 घंटे के अंदर स्मार्टवॉच जीरो से 100% चार्ज हो जाती है। यह एंड्रॉयड 6.0/आईओएस 9.0 से ऊपर के वर्जन के साथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

इसके हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह 24 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। इसके अलावा यह हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग भी करती है। इसमें एक सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रैप दी गई है। इसमें GNSS मॉड्यूल नहीं दिया गया है, जिससे दूरी को सटीकता से मापने में कमी रह सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.