सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले ईयरबड्स JBL ने किए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

ईयरबड्स में ANC के बगैर 10 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी मिल जाती है।
  • इनमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का भी सपोर्ट है।
  • चार्जिंग केस को कंपनी ने IPX2 रेट किया है।

JBL Wave Beam 2 में 8mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: JBL

JBL ने ईयरबड्स सेग्मेंट में नए मॉडल Wave Beam 2 और Wave Buds 2 को भारत में लॉन्च किया है। ये अफॉर्डेबल ईयरबड्स में आकर्षक कलर शेड्स में पेश किए गए हैं। इनमें 8mm के ड्राइवर लगे हैं और IPX2 रेटिंग से लैस है। इसके अलावा इनमें एडवांस फीचर्स जैसे एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, लम्बी बैटरी और ड्यूरेबल डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में लॉन्च हुए ये ईयरबड्स किस कीमत में पेश किए गए हैं।  
 

JBL Wave Beam 2, Wave Buds 2 price

JBL Wave Beam 2 की भारत में कीमत Rs. 3,999 है। जबकि , Wave Buds 2 को Rs. 3,499 में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इनको Blue, White, Black, और Pink शेड्स में पेश किया है। इन्हें JBL की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

JBL Wave Beam 2, Wave Buds 2 specifications

दोनों ही ईयरबड्स में 8mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं जिनके लिए दावा किया गया है कि ये JBL का सिग्नेचर प्योर बेस साउंड डिलीवर करते हैं। इनमें क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो मिलता है। कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया है। इनमें Smart Ambient मोड नामक फीचर भी मिलता है जिससे कि यूजर आसापास के वातावरण में जागरूक रहते हुए भी म्यूजिक का आनंद ले सकता है। 

प्रत्येक ईयरबड में डुअल माइक्रोफोन लगे हैं जो कि कॉल क्लेरिटी बढ़ाते हैं। ईयरबड्स में IP54 रेटिंग मिलती है जो इन्हें डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाती है। वहीं चार्जिंग केस को कंपनी ने IPX2 रेट किया है जो पानी के छींटों में खराब होने से इसे बचाता है। 
Advertisement

ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी मिल जाती है। इनमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का भी सपोर्ट है। JBL Headphones App की मदद से यूजर म्यूजिक का कस्टमाइज एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। 

बैटरी की बात करें तो इन ईयरबड्स में ANC के बगैर 10 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। चार्जिंग केस के साथ कुल बैकअप टाइम 40 घंटे बताया गया है। इनमें 10 मिनट क्विक चार्ज फीचर भी है। यानी 10 मिनट की चार्जिंग में इन्हें 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.