35 घंटे की बैटरी लाइफ वाले itel T1 Pro ईयरबड्स Rs 849 में लॉन्च, जानें फीचर्स

बैटरी लाइफ की बात करें तो इनमें 35 घंटे तक का प्लेबैक मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 16:43 IST
ख़ास बातें
  • ये ईयरबड्स अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में आते हैं।
  • ये AI आधारित एनवायरमेंट नॉइज कैंसिलेशन (ENC) को भी सपोर्ट करते हैं।
  • इनमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी है।

itel T1 Pro की भारत में कीमत सिर्फ Rs 849 है।

Photo Credit: itel

itel Mobile की ओर से वियरेबल सेग्मेंट में नए ईयरबड्स itel T1 Pro लॉन्च किए गए हैं। भारत में लॉन्च हुए ये ईयरबड्स अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में आते हैं। 10mm बेस बूस्ट ड्राइवर से लैस होने के साथ ही ये AI आधारित एनवायरमेंट नॉइज कैंसिलेशन (ENC) को भी सपोर्ट करते हैं। जिससे कॉल क्वालिटी बेहतर होती है और कॉल के दौरान एकदम क्लियर वॉयस आती है, ऐसा कंपनी की ओर से दावा किया गया है। इसके अलावा और भी कई फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं प्राइसिंग समेत अन्य डिटेल्स। 
 

itel T1 Pro price in India

itel T1 Pro की भारत में कीमत सिर्फ Rs 849 है। इन्हें ग्रे और निओन येलो के अलावा, डीप ब्लू व मिंट ग्रीन के कॉम्बिनेशन वाले कलर में लॉन्च किया गया है। उपलब्धता के बारे में कहा गया है कि इन्हें देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

itel T1 Pro Specifications

itel T1 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्विटी मिलती है। ये टच कंट्रोल के साथ आते हैं जिससे म्यूजिक प्लेबैक, कॉल ऑन्सर, स्किप ट्रैक जैसे फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर है, यानी कि कानों से निकालते ही ये खुद ही म्यूजिक प्ले रोक देते हैं, और दोबारा लगाने पर फिर से चालू कर देते हैं। इनमें कंपनी ने वॉयस असिस्टेंट फीचर भी दिया है जिसमें Siri और Google Assistant शामिल है। ये 30 फीट की रेंज तक काम करते हैं। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो इनमें 35 घंटे तक का प्लेबैक मिल जाता है। यह चार्जिंग केस को मिलाकर बताई गई बैटरी लाइफ है। चार्जिंग के लिए इनमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये पानी के कारण जल्दी से खराब न हों, कंपनी ने इनमें IPX5 रेटिंग दी है। यानी कि पानी के हल्के छींटों या बारिश की हल्की बूंदों में भी ये आसानी से खराब नहीं हो सकते हैं, ऐसा कंपनी का कहना है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.