IMC 2022 : PM मोदी ने पहना ‘जियो ग्‍लास’, जानें इस चश्‍मे और उसमें छुपी टेक्‍नॉलजी के बारे में

Jio Glass : ‘जियो ग्‍लास’ एक डिवाइस है, जिसे एजुकेशन से लेकर गेमिंग, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग आद‍ि में इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 19:14 IST
ख़ास बातें
  • जियो ग्‍लास हर आंख के लिए 1920 X 1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन ऑफर करता है
  • यह 50 डिग्री के फील्‍ड ऑफ व्‍यू में कंटेंट को पेश करता है
  • चश्‍मे में ऑडियो सिस्‍टम भी इनबिल्‍ट है

Jio Glass : यह आम चश्‍मों की तरह की लाइटवेट और कॉम्‍पैक्‍ट है, जिससे इसे देर तक भी पहना जा सकता है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (India Mobile Congress) का उद्घाटन और देश में 5G सर्विस को लॉन्‍च करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़ीं तकनीकों को परख कर देखा। प्रधानमंत्री, जियो (Jio) के पवेलियन में पहुंचे और जियो ग्‍लास (Jio Glass) पहनकर उन्‍होंने उसे एक्‍सपीरियंस किया। ‘जियो ग्‍लास' एक डिवाइस है, जिसे एजुकेशन से लेकर गेमिंग, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग आद‍ि में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। Gadgets360Hindi टीम ने भी जियो ग्‍लास को एक्‍सपीरियंस किया। आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।  

‘जियो ग्‍लास' एक ऐसा चश्‍मा है, जो आने वाले दिनों में आपके देखने के नजरिए को बदल देगा। सामने से देखने पर यह एक नॉर्मल चश्‍मे की तरह नजर आता है। लेकिन जब इसे आप अपनी डिवाइस से कनेक्‍ट कर पहनते हैं, तो सामने बेहतरीन 2D और 3D विजुअल उभरने लगते हैं। जियो ग्‍लास हर आंख के लिए 1920 X 1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह 50 डिग्री के फील्‍ड ऑफ व्‍यू में कंटेंट को पेश करता है। चश्‍मे में ऑडियो सिस्‍टम भी इनबिल्‍ट है, यानी इसे पहनकर आपको अलग से हेडफोन लगाने की जरूरत नहीं होगी। 

यह आम चश्‍मों की तरह की लाइटवेट और कॉम्‍पैक्‍ट है, जिससे इसे देर तक भी पहना जा सकता है। इसे जियो ग्‍लास कंट्रोलर की मदद से नियंत्रित किया जाता है, लेकिन यह स्‍मार्टफोन से भी कनेक्‍ट हो सकता है, जिसके बाद आप हर तरह के कंटेंट को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। यह मार्केट में कब तक आएगा, इस बारे में जियो ने अभी कुछ नहीं बताया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जियो ग्‍लास को जियो एजुकेशन के साथ जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। जियो के प्रतिनिधि ने बताया कि देश के क्‍लासरूम्‍स में बेहतर एजुकेशन देने में जियो ग्‍लास मददगार हो सकता है। 

जब क्‍लारूम्‍स तक 5G नेटवर्क पहुंच जाएगा, तो टीचर अपने स्‍टूडेंट्स को जियो ग्‍लास की मदद से पढ़ा सकते हैं। स्‍टूडेंट्स इस ग्‍लास को पहनेंगे और कंटेंट उनकी आंखों के सामने 2D या 3D विजुअल में नजर आएगा। जियो ग्‍लास, होलोग्राफिक कंटेंट और सामान्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के एक्‍सपीरियंस को भी बेहतर बना सकता है। उम्‍मीद है कि जियो इसे जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च कर सकती है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.