HUAWEI WATCH 5, WATCH FIT 4 Pro और WATCH FIT 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HUAWEI ने बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH 5, HUAWEI WATCH FIT 4 और HUAWEI WATCH FIT 4 Pro लॉन्च कर दी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI WATCH 5 में 1.5 इंच और 1.38 इंच LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले है।
  • HUAWEI WATCH FIT 4 Pro में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HUAWEI WATCH FIT 4 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

HUAWEI WATCH 5 की बैटरी 11 दिनों तक चलती है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH 5, HUAWEI WATCH FIT 4 और HUAWEI WATCH FIT 4 Pro लॉन्च कर दी हैं। HUAWEI WATCH 5 में 46 मिमी एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। WATCH FIT 4 Pro या WATCH FIT 4 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको HUAWEI WATCH 5, HUAWEI WATCH FIT 4 Pro, HUAWEI WATCH FIT 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HUAWEI WATCH 5, WATCH FIT 4, WATCH FIT 4 Pro Price


Advertisement
HUAWEI WATCH FIT 4 की कीमत £149.99 (लगभग 17,055 रुपये) / €169.99 (लगभग 16,270 रुपये), HUAWEI WATCH FIT 4 Pro की कीमत £249.99 (लगभग 28,435 रुपये) / €279.99 (लगभग 26,800 रुपये) और HUAWEI WATCH 5 की कीमत £399.99 (लगभग 45,495 रुपये) / €499.99 (लगभग 47,860 रुपये) है। ये वॉच यूके और यूरोप के HUAWEI स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


HUAWEI WATCH 5 Specifications


HUAWEI WATCH 5 में 46 मिमी एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। यह वॉच पर्पल, सिल्वर और ब्राउन कलर में आती है। वहीं 316L स्टेनलेस स्टील ब्लू और ब्लैक में आता है। जबकि 42 मिमी 904L स्टेनलेस स्टील बेज और सैंड गोल्ड में आता है और 316L स्टेनलेस स्टील व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक में आता है। डिस्प्ले की बात करें तो 1.5 इंच (46 मिमी) और 1.38 (42 मिमी) LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और 310PPI डेंसिटी है। वॉच में रोटोटिंग क्राउन में अप बटन, डाउन बटन और HUAWEI X-TAP दिया गया है। सेंसर के लिए इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, तापमान सेंसर, स्पर्श सेंसर, ECG और डेप्थ सेंसर शामिल है।
Advertisement

WATCH 5 में पानी से बचाव के लिए 5 ATM + IP69 रेटिंग दी गई है। इसमें ग्रे टाइटेनियम स्ट्रैप दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए बिल्ट-इन GPS सिस्टम, eSIM, 2.4 GHz, ब्लूटूथ 5.2 BR, BLE और NFC सपोर्ट शामिल है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और eSIM सेलुलर कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हेल्थ के लिए 100+ वर्कआउट मोड, हेल्थ ग्लेंस 2.0, हार्ट रेट, ईसीजी, स्लीप और SpO2 आदि शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो इस वॉच की बैटरी स्टैंडर्ड मोड में 4.5 दिन तक और बैटरी सेवर मोड में 11 दिन तक चलती है। यह मैग्नेटिक चार्जिंग पिन के जरिए चार्ज होती है। स्मार्ट फीचर्स में लाइव व्यू, वॉच फेस, वैदर, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल समेत काफी कुछ शामिल है। यह वॉच HUAWEI हेल्थ ऐप का सपोर्ट करती है।


HUAWEI WATCH FIT 4 Pro / WATCH FIT 4 Specifications


Advertisement
HUAWEI WATCH FIT 4 Pro / WATCH FIT 4 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 408 पिक्सल, 347PPI और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिजाइन की बात करें तो यह वॉच नायलॉन/फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप के साथ 550 MPa एल्युमीनियम बॉडी से लैस है। रोटेटिंग क्राउन में होम बटन और साइड बटन दिए गए हैं। WATCH FIT 4 Pro में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, टेंप्रेचर सेंसर, ECG और डेप्थ सेंसर शामिल हैं। वहीं WATCH FIT 4 में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और बैरोमीटर सेंसर शामिल हैं।

दोनों वॉच 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस का सपोर्ट करती है, जबकि WATCH FIT 4 Pro IP6X रेटिंग डस्टप्रूफ और IEC 60529:2013 स्टैंडर्ड (लेवल 6), डाइव (40 मीटर तक की गहराई) का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 2.4 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 5.2 BR, BLE, NFC और बिल्ट-इन GPS सिस्टम है। ये वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती हैं। 100+ वर्कआउट मोड के साथ, हेल्थ ग्लेंस 2.0, हार्ट रेट, ECG, स्लीप और SpO2 का सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चलती है, वहीं AOD के साथ अधिकतम 4 दिन तक चलती है। बैटरी को मैग्नेटिक चार्जिंग पिन के जरिए चार्ज होती है। स्मार्ट फीचर्स में लाइव व्यू, वॉच फेस, मौसम, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल हैं। वॉच HUAWEI हेल्थ ऐप का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.