Huawei Band 10 फिटनेस बैंड मार्च में होगा लॉन्च, नए ईयरबड्स भी लाने की तैयारी!

कंपनी इन दोनों ही डिवाइसेज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 11:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इन दोनों ही डिवाइसेज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है।
  • Huawei Band 10 को ग्लोबल सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया जा चुका है।
  • ईयर-हुक ईयरबड्स को कंपनी FreeArc के नाम से लॉन्च कर सकती है।

Huawei Band 9 में 1.47 इंच की AMOLED टचस्क्रीन है।

Photo Credit: Huawei

Huawei की ओर से जल्द ही इसका नया फिटनेट बैंड Huawei Band 10 पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी एक और वियरेबल पेश कर सकती है जो कि इसके हुक-स्टाइल ईयरबड्स हो सकते हैं। कंपनी ने इनके लॉन्च के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स और सर्टिफिकेशंस में ये डिवाइसेज दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य डिटेल। 

Huawei Band 10 फिटनेस बैंड और Arc ईयरबड्स को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। टिप्स्टर FixedFocusDigital की ओर से आ रही जानकारी के अनुसार, कंपनी इन दोनों ही डिवाइसेज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। हालांकि हो सकता है रिलीज की डेट अप्रैल तक भी एक्सटेंड (via) हो जाए। Huawei Band 10 को ग्लोबल सर्टिफिकेशन डेटाबेस में पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। 

Huawei Band 10 को मिले सर्टिफिकेशंस में सामने आया है कि इस फिटनेस वियरेबल में IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है जिससे यह वाटर और डस्ट रसिस्टेंट फीचर सपोर्ट करेगा। ईयर-हुक ईयरबड्स का कोडनेम Arc बताया गया है। कयास है कि कंपनी इन्हें FreeArc के नाम से लॉन्च कर सकती है। 

Huawei Band 10 से पहले कंपनी ने सीरीज में Huawei Band 9 को रिलीज किया था। इसके स्पेसिफिकेशंस देखकर अपकमिंग वियरेबल के स्पेक्स का अंदाजा भी मिल सकता है। Huawei Band 9 में 1.47 इंच की AMOLED टचस्क्रीन है जो कि 2.5D ग्लास लेंस से लैस है। यह 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आता है। 

फिटनेस बैंड में Huawei TruSeen 5.5 टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स हैं जो कि सटीक हार्ट रेट मॉनिटरिंग और पल्स वेव एरिथिमिया एनालेसेज प्रदान करते हैं, जिससे रियल टाइम हेल्थ संबंधित जानकारी सुनिश्चित होती है। Band 9 में एक स्लीक और लाइट डिजाइन दिया गया है, जिसका वजन सिर्फ 14 ग्राम है। बैटरी फुल चार्ज होने पर 14 दिनों तक चल सकती है, वहीं ज्यादा यूज होने पर 9 दिनों तक चल सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.