Amazfit Bip S बजट स्मार्टवॉच भारत में 3 जून को होगी लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Amazfit Bip S में 200mAh की बैटरी है, जो लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और Huami का दावा है कि बेसिक इस्तेमाल के साथ यह 40 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 मई 2020 10:57 IST
ख़ास बातें
  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग और 40 दिनों तक के बैकअप से लैस आती है Amazfit Bip S
  • नई बजट स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेसिस्टेंट फीचर भी है शामिल
  • ग्लोबल मार्केट में 69.90 डॉलर (लगभग 5,200 रुपये) में लॉन्च हो चुकी है वॉच

Amazfit Bip S में कलर डिस्प्ले और हार्ट रेट मॉनिटरिंग शामिल है

Xiaomi समर्थित कंपनी Huami ने घोषणा की है कि वह 3 जून को भारत में अपनी Amazfit Bip S स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। बजट स्मार्टवॉच को पहली बार जनवरी में CES 2020 में दिखाया गया था। अमेज़फिट बिप एस में कुछ प्रभावशाली फीचर्स है और इसकी सबसे बड़ी यूएसपी 40 दिन का बैटरी बैकअप है। इसमें कलरफुल डिस्प्ले,  एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स और कई प्रकार के स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। इसमें बिल्ट-इन जीपीएस भी है।
 

Amazfit Bip S price (expected)

अमेज़फिट बिप एस स्मार्टवॉच को CES 2020 में पेश किया गया था और उस समय इसकी कीमत 69.90 डॉलर (लगभग 5,200 रुपये) रखी गई थी। इसमें चार अलग-अलग स्ट्रैप विकल्प हैं, जिनमें कार्बन ब्लैक, रेड ऑरेंज, वार्म पिंक और व्हाइट रॉक शामिल हैं। Amazfit Bip S स्मार्टवॉच 3 जून से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और हम उम्मीद करते हैं कि इसकी कीमत ग्लोबल कीमत के आसपास होगी।
Advertisement
 

Amazfit Bip S specifications, features

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, अमेज़फिट बिप एस पॉलीकार्बोनेट से बनाई गई है, जिसके कारण इसका बिना स्ट्रैप के वज़न केवल 19 ग्राम और स्ट्रैप के साथ 31 ग्राम होता है। इसके आयताकार डायल का साइज़ 42x35.3x11.4 मिलीमीटर है। यह कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 के साथ आता है और लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस और ग्लोनास से लैस आता। इसमें 1.28 इंच का ट्रांसफ्लेक्टिव कलर टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 176x176 पिक्सल है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी सपोर्ट करता है। इसमें 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ला 3 टेम्पर्ड ग्लास टचस्क्रीन आती है और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी शामिल है।

Amazfit Bip S में 200mAh की बैटरी है, जो लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और Huami का दावा है कि बेसिक इस्तेमाल के साथ यह 40 दिनों तक चल सकती है। यदि आप Amazfit Bip S पर लगातार GPS का उपयोग करते हैं, तो यह 22 घंटे तक चलेगी। घड़ी में Amazfit OS चलता है और सेंसर में PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 3-एक्सिस एक्सेलेरेशन सेंसर और 3-एक्सिस जियोमैग्नेटिक सेंसर शामिल हैं। अमेज़फिट बिप एस 5ATM वाटर रेसिस्टेंट फीचर से लैस आती है। इसमें निरंतर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर शामिल है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच 10 स्पोर्ट्स मोड से लैस आती है और घड़ी का उपयोग करके आप अपने फोन पर म्युज़िक को कंट्रोल कर सकते हैं, साथ ही रिमाइंडर और मौसम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.