40 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए HONOR EarBuds X8, जानें प्राइस

HONOR EarBuds X8 की कीमत 299 युआन (लगभग 3,474 रुपये) है। ये खरीदारी के लिए उपलब्‍ध हैं। भारत में इनकी लॉन्चिंग पर अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • HONOR EarBuds X8 चीन में लॉन्‍च
  • किफायती दाम में आते हैं नए ईयरबड्स
  • सिंगल चार्ज में 40 घंटों के प्‍लेबैक का दावा

सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके बड्स को 3 घंटे तक इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है।

Photo Credit: honor

HONOR EarBuds X8 : चीनी ब्रैंड ऑनर ने HONOR EarBuds X8 को लॉन्‍च किया है। चीन में एक इवेंट में इन्‍हें पेश किया गया। ये उन ग्राहकों पर फोकस करते हैं, जिन्‍हें रोजाना इस्‍तेमाल के लिए क्‍वॉलिटी वाले और किफायती ईयरबड्स चाहिए। दावा है कि इनमें 10mm के टाइटेनियम प्‍लेटेड डायाफ्राम लगे हैं। इससे क्लियर और बैलेंस ऑडियो सुनाई देता है। इन्‍हें चीन में ऐसा सर्टिफ‍िकेशन भी मिला है, जो ईयरबड्स की ऑडियो क्‍वॉलिटी को पुख्‍ता करता है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके बड्स को 3 घंटे तक इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है। 
 

HONOR EarBuds X8 Price in India 

HONOR EarBuds X8 की कीमत 299 युआन (लगभग 3,474 रुपये) है। ये खरीदारी के लिए उपलब्‍ध हैं। भारत में इनकी लॉन्चिंग पर अभी जानकारी नहीं है। 
 

HONOR EarBuds X8 Features, Specifications 

HONOR ने EarBuds X8 को खरीदने की 6 वजहें बताई हैं। सबसे पहली वजह इन्‍हें मिला गोल्‍डन ईयर सर्टिफ‍िकेशन है, जो सुनिश्चित करता है कि यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो एक्‍सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, 40 घंटों की बैटरी लाइफ, बड्स का लाइटवेट होना, फटाफट पेयर‍िंग, डस्‍ट और वॉटर प्रूफ रेटिंग व साउंड इफेक्‍ट्स को चुनने की सुविधा भी इसकी प्रमुख खूबियां हैं। 

दावा है कि हरेक बड वजन में सिर्फ 3.8 ग्राम का है। चार्जिंग केस 33.9 ग्राम का है। ईयरफोन में 41mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग बॉक्‍स में 510mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में बड्स 9 घंटे चल जाएंगे, जबकि कुल मिलाकर इनकी क्षमता 40 घंटों की है। 

HONOR EarBuds X8 में टाइप-सी चार्जिंग मिलती है। दावा है कि बड्स एक घंटे में फुल चार्ज हाे जाते हैं, जबकि चार्जिंग बॉक्‍स के फुल होने में 110 मिनट लगते हैं। ये ईयरबड्स सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को। जब भी इन्‍हें किसी डिवाइस से कनेक्‍ट किया जाए तो एक पॉप-अप विंडो खुल जाती है, जिससे फटाफट कने‍क्टिविटी हो जाती है। 

इसमें EQ साउंड इफेक्‍ट्स मिलता है, जिसकी मदद से यूजर अलग-अलग म्‍यूजिक जॉनर को अपनी पसंद के साउंड में सुन सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  4. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  5. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  6. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  8. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  9. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  10. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.