Gizmore CURVE स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 1299 रुपये में ब्लूटूथ कॉलिंग!

Gizmore CURVE में 1.39 इंच की Ultra HD ऑल्वेज ऑन कर्वड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 360 x 360 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Gizmore CURVE में 1.39 इंच की Ultra HD ऑल्वेज ऑन कर्वड डिस्प्ले दी गई है।
  • Gizmore CURVE को 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
  • Gizmore CURVE एक बार चार्ज होकर 10 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।

Gizmore CURVE में 1.39 इंच की Ultra HD ऑल्वेज ऑन कर्वड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gizmore

Gizmore ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore CURVE लॉन्च कर दी है। 1.39 इंच की Ultra HD ऑल्वेज ऑन कर्व्ड डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच में प्रीमियम स्लीक और स्लिम मैटल बॉडी दी गई है। यहां हम आपको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Gizmore CURVE की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Gizmore CURVE की इंट्रोडक्टरी कीमत 1,299 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह वॉच ब्लैक, ग्रे, ऑलिव ग्रीन और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Gizmore CURVE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Gizmore CURVE में 1.39 इंच की Ultra HD ऑल्वेज ऑन कर्वड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 360 x 360 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह वॉच आउटडोर यूज के लिए बेस्ट इन क्लास विजिबिलिटी प्रदान करती है। डिस्प्ले विभिन्न क्लाउड बेस्ड वॉच फेस का सपोर्ट करती है। वॉच में स्प्लिट स्क्रीन फंक्शन दिया है, जिससे यूजर्स आसानी से ऐप्स, सेटिंग्स और फीचर्स को स्वाइप कर सकते हैं। Gizmore CURVE सबसे ज्यादा किफायती स्मार्टवॉच है, जिसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फीचर दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो Gizmore की इस स्मार्टवॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। हेल्थ और फिटनेस के मामले में इस स्मार्टवॉच में 100+ से ज्यादा स्पोर्ट मोड्स, SpO2 मॉनिटर, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी काउंटर, हाईड्रेशन अलर्ट, मैंस्ट्रुअल ट्रैक, स्लीप मॉनिटर और गाइडेड ब्रीदिंग मोड दिए गए हैं। CURVE में सेफ्टी के लिए IP67 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। स्मार्टवॉच एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग, एआई वॉयस असिस्टेंस (एलेक्सा और सिरी), गोल कम्पलिशन नोटिफिकेशन और इन-बिल्ट कैलकुलेटर जैसे बेहतरी एक्सेसिबिलिटी फीचर्स से लैस है। Gizmore CURVE JYOU PRO APP के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.