Garmin Vivoactive 6 स्मार्टवॉच 11 दिनों के बैटरी बैकअप, 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Garmin Vivoactive 6 स्मार्टवॉच में 1.2-इंच सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन, Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और Always-On Display सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 21:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivoactive 6 की कीमत अमेरिका में $299.99 (लगभग 25,700 रुपये) रखी गई है
  • यह 4 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी
  • इसे Garmin की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा

Photo Credit: Garmin

Garmin ने अपनी नई स्मार्टवॉच Vivoactive 6 को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यह फिटनेस-केंद्रित स्मार्टवॉच 1.2-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन, Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और Always-On Display सपोर्ट दिया गया है। इसमें 80 से ज्यादा प्रीलोडेड स्पोर्ट्स मोड्स और Garmin Coach सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच iOS और Android के Garmin Connect ऐप के साथ कम्पेटिबल है। 

Garmin Vivoactive 6 की कीमत अमेरिका में $299.99 (लगभग 25,700 रुपये) रखी गई है और यह 4 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसे Garmin की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। वॉच को Lunar Gold with Bone Band, Metallic Jasper Green with Jasper Green Band, Metallic Pink Dawn with Pink Dawn Band और Slate with Black Band जैसे चार कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

Garmin Vivoactive 6 स्मार्टवॉच में 1.2-इंच सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन, Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और Always-On Display सपोर्ट दिया गया है। Smart Wake Alarm Tool भी है, जो यूजर के हल्के स्लीप स्टेज को डिटेक्ट कर हल्के वाइब्रेशन के साथ जगाता है। बैटरी लाइफ की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 11 दिनों तक चल सकती है, हालांकि, अगर Always-On Display फीचर ऑन हो, तो बैटरी 5 दिनों तक चलेगी।

वॉच में नींद के आंकड़ों के साथ रात की नींद का ओवरव्यू, रिकवरी इनसाइट्स, बॉडी बैटरी, डेली कैलेंडर जैसी जानकारियां भी मिलती हैं। Body Battery फीचर पूरे दिन की एक्टिविटी, स्लीप और स्ट्रैस के आधार पर यूजर की एनर्जी लेवल को ट्रैक करता है। इसके अलावा, वॉच में Sleep Coach, मेडिटेशन और माइंडफुल ब्रीदिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग, Pulse Ox सेंसर और HRV स्टेटस जैसे हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स दिए गए हैं। Pulse Ox सेंसर ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने में मदद करता है, जबकि HRV स्टेटस हार्ट रेट वैरिएबिलिटी ट्रैक करता है।
Advertisement

Garmin Vivoactive 6 में Garmin Pay सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स कर सकते हैं। यह Spotify, Amazon Music और Deezer से गाने और प्लेलिस्ट डाउनलोड करने की सुविधा देता है, जिससे फोन-फ्री म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स Connect IQ Store से नए वॉच फेस और ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। वॉच को 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसका डाइमेंशन 42.2 x 42.2 x 10mm और वजन (बिना स्ट्रैप के) 23 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.