Garmin Instinct 3 में मिलेगी सोलर चार्जिंग, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Garmin नई स्मार्टवॉच Garmin Instinct 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • Garmin नई स्मार्टवॉच Garmin Instinct 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Garmin Instinct 3 में सोलर चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।
  • Garmin Instinct 3 की कीमत में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Garmin Instinct 2 में 10 ATM रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Garmin

Garmin अपनी इंस्टिंक्ट लाइनअप से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में Garmin Instinct 3 को एक नए लीक में देखा गया था, जिसमें सोलर फास्ट चार्जिंग और रिपेयर कॉस्ट जैसे डिटेल्स की पुष्टि हुई थी। Instinct 3 स्मार्टवॉच को हाल ही में ब्रांड की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी रिपेयर कॉस्ट का भी पता चला। यहां हम आपको Garmin Instinct 3 स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Garmin Instinct 3 Features


Garmin Instinct 3 की लीक से यह भी कंफर्म हुआ है कि सोलर चार्जिंग फीचर स्मार्टवॉच के एक वर्जन पर फिर से वापसी कर रहा है। आपको बता दें कि Instinct 2 को 2022 में सोलर वेरिएंट में इसी फीचर के साथ लॉन्च किया गया था। Instinct Solar 3 स्पेन में गार्मिन वेबसाइट पर देखी गई थी, जिसने इसे एक सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया था।

आपको बता दें कि स्मार्टवॉच का एक 45 मिमी वेरिएंट है जो मॉडल नंबर 010-02934-00 के साथ ब्लैक कलर में लॉन्च होगा। इस वेरिएंट की रिपेयर कॉस्ट भी 133.33 यूरो (लगभग 11,895 रुपये) है। वहीं Instinct 2 Solar की रिपेयर कॉस्ट 128.57 यूरो (लगभग 11,470 रुपये) थी। वहीं नेकस्ट जनरेशन के Garmin Instinct 3 की कीमत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते साल के Instinct 2 की कीमत लॉन्च के दौरान 449.99 अमेरिकी डॉलर थी, इसलिए Instinct 3 की कीमत 500 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है।

Garmin Instinct 3 के सटीक साइज वर्जन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसमें 40 मिमी, 45 मिमी और 50 मिमी हो सकता है। Garmin सोलर चार्जिंग वर्जन के साथ एक नॉन सोलर चार्जिंग भी लॉन्च कर सकता है। आगामी स्मार्टवॉच 2025 की शुरुआत में कई कलर ऑप्शन में लॉन्च होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह अभी भी सिर्फ संभावना है, इसलिए रिलीज टाइमलाइन का सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.