Garmin की Instinct 2 स्मार्टवॉच देगी अनलिमिटिड बैटरी लाइफ! सोलर पावर से होगी चार्ज!

Garmin Instinct 2 को दो साइज में लॉन्च किया गया है। एक 40mm बेजल है और दूसरा 45mm बेजल है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Garmin Instinct 2 को दो साइज- 40mm और 45mm में लॉन्च किया गया है।
  • इसके डिस्प्ले का रिजॉल्य़ूशन 156 x 156 पिक्सल है।
  • स्मार्टवॉच 10ATM वॉटर रेटिंग के साथ आती है।
Garmin ने सोलर पावर से चलने वाली अपनी नई स्मार्टवॉच Garmin Instinct 2 को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टवॉच को पारंपरिक तरीके से चार्ज करने की जरूरत नहीं है। यह बिजली से की जाने वाली चार्जिंग के बिना भी अनलिमिटेड बटैरी बैकअप दे सकती है। सोलर चार्जिंग का फीचर कंपनी ने सबसे पहले Garmin Fenix 6 सीरीज में दिया था और उसके बाद धीरे धीरे कंपनी के कई मॉडल्स में यह फीचर आया। गार्मिन इंस्टिक्ट 2 सोलर स्मार्टवॉच (Garmin Instinct 2 Solar Smartwatch) इस फीचर वाली लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। 
 

Garmin Instinct 2 price, availability

Garmin Instinct 2 को अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच दो वेरिएंट्स में आती है। स्मार्टवॉच के नॉन सोलर वर्जन Garmin Instinct 2 की कीमत 349 डॉलर (लगभग 26,313 रुपये) है जबकि Garmin Instinct 2S सोलर की कीमत 449 डॉलर (लगभग 33,853 रुपये) है। इसके कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच इलेक्ट्रिक लाइम, पॉपी और नियो ट्रापिक, ग्रेफाइट जैसे कलर्स में लॉन्च की गई है। 
 

Garmin Instinct 2 specifications and features

Garmin Instinct 2 को दो साइज में लॉन्च किया गया है। एक 40mm बेजल है और दूसरा 45mm बेजल है। डिस्प्ले का रिजॉल्य़ूशन 156 x 156 पिक्सल है। डिस्प्ले मोनोक्रोम टाइप है और सूरज की सीधी रोशनी में भी आसानी से पढ़ी जा सकती है। स्मार्टवॉच 10ATM वॉटर रेटिंग के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, 100 मीटर तक यह पानी में खराब नहीं होती है। वॉच में 32MB मेमोरी/हिस्ट्री मिलती है। इसकी बैटरी लाइफ के बारे में कंपनी का कहना है, सामान्य तौर पर वॉच 21 दिन का बैकअप दे सकती है और सोलर मोड में 51 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। वहीं जीपीएस के साथ यह 22 घंटे चल सकती है और जीपीएस मोड एक्टिव रहने पर सोलर पावर के साथ 28 घंटे तक चल सकती है। 

जब बात सोलर पावर की आती है तो कंपनी ने इसके स्पेक्स के साथ मेंशन किया है कि सोलर पावर बैकअप के लिए वॉच का दिनभर पहने रहना और कम से कम 3 घंटे आउटडोर में रहना जरूरी है। गार्मिन इंस्टिंक्ट 2 की अनलिमिटिड बैटरी के बारे में स्थिति साफ नहीं है। यह परिस्थितियों पर निर्भर करने वाला फीचर है। अनलिमिटिड बैटरी फीचर 45mm मॉडल में ही मिलता है जब यह स्मार्टवॉच मोड में हो। यानि कि केवल मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशन फीचर ही अनलिमिटिड बैटरी मोड में काम करेंगी और ट्रैकिंग फीचर नहीं। हालांकि, वॉच के बेसिक फीचर्स में ही 28 दिन का बैटरी बैकअप मिल रहा है ऐसे में सोलर पावर टेक्नोलॉजी फीचर इनोवेटिव प्रोडक्ट्स की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए काफी उत्साहित करने वाला हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge लाई लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  3. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  4. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  5. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  6. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  7. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  8. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  10. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.