Samsung के सस्ते ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर

ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं।
  • कंपनी इन्हें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Flip 7 के साथ ही लॉन्च कर सकती है।
  • ऑडियो वियरेबल को मॉडल नम्बर SM-R410 के साथ देखा गया है।

Samsung Galaxy Buds FE 2 ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनका मॉडल नम्बर पता चलता है। ये ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। अफवाह है कि कंपनी ईयरबड्स को अपने अपकमिंग फोल्डबेल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Flip 7 के साथ ही लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं ऑडियो वियरेबल के बारे में और क्या जानकारी इस लिस्टिंग से निकल कर आती है। 

Samsung Galaxy Buds FE 2 जल्द ही मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। ईयरबड्स को लॉन्च से पहले अब भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा (via) गया है। ये ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किए गए हैं। ऑडियो वियरेबल को मॉडल नम्बर SM-R410 के साथ देखा गया है। BIS लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वियरेबल्स डेवलपमेंट में है और जल्द ही भारत में इनका लॉन्च संभव है।  
Advertisement

सैमसंग के अपकमिंग ईयरबड्स को लेकर अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Galaxy Buds FE 2 को लेकर अफवाह है कि ये स्लीक, स्टेम डिजाइन में आने वाले हैं और Galaxy Buds 3 व Buds 3 Pro से मिलते जुलते हो सकते हैं। इनमें कंपनी अपग्रेडेड ऑडियो क्वालिटी दे सकती है। खासतौर पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और बैटरी लाइफ पर भी फोकस रह सकता है। 

Galaxy Buds FE में भी कंपनी ने बैटरी लाइफ पर खास ध्यान दिया था और ये 30 घंटे तक बैकअप का दावा करते हैं। साथ ही कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन परफॉर्मेंस भी इनमें काफी बेहतर दिया है। इनमें कंपनी ने IPX2 रेटिंग दी है। ये ब्लूटूथ 5.2 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। SBC, AAC कोडेक का सपोर्ट इनमें मिल जाता है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें USB Type-C का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इन्हें अक्टूबर 2023 में पेश किया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Silver & Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Silver & Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.