FUTURIX ने भारत में पर्सनल ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 4 नए वायरलेस ईयरबड्स PRO321, PRO681, PODS253 और PRO411 लॉन्च कर दिए हैं।
FUTURIX PRO411 में 13.2 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: FUTURIX
FUTURIX ने भारत में पर्सनल ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 4 नए वायरलेस ईयरबड्स PRO321, PRO681, PODS253 और PRO411 लॉन्च कर दिए हैं। FUTURIX ब्लूटूथ ईयरबड्स के चारों मॉडल्स में 13.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये वायरलेस ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और IPX4 रेटिंग से लैस किए गए हैं। इनमें वन टच वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन के साथ-साथ इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले PRO321, PRO681 और PRO411 की बैटरी 40 घंटे तक और PODS253 की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है। आइए FUTURIX ब्लूटूथ ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो FUTURIX PRO321 और PRO681 की कीमत ₹699 है। जबकि PODS253 की कीमत ₹599 और PRO411 की कीमत ₹699 है। ये वायरलेस ईयरबड्स FUTURIX की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
FUTURIX PRO321, PRO681, PODS253, PRO411 में डीप बेस के साथ 13.2 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन वायरलेस ईयरबड्स में इंस्टेंट पेयरिंग के साथ ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। ईयरबड्स पानी की छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग से लैस किए गए हैं। अन्य फीचर्स में एर्गोनोमिक फिट के साथ वन-टच वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन और इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। PRO321 की बैटरी 40 घंटे तक, PRO681 की बैटरी 40 घंटे तक, PODS253 की बैटरी 30 घंटे तक और PRO411 की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी