Fitbit Sense 2, Versa 4, Inspire 3 फिटनेस वियरेबल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच Android और iOS सपोर्ट के साथ हैं।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Fitbit Versa 4, Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच Android और iOS सपोर्ट के साथ है
  • इनमें 6 दिन की बैटरी लाइफ होने की बात कही गई है।
  • Fitbit Inspire 3 में 10 दिन का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है।

Fitbit Sense 2 को ग्रे ग्रेफाइट, मिस्ट सॉफ्ट गोल्ड और व्हाइट प्लेटिनम में लॉन्च किया गया है।

Fitbit ने भारत में नेक्स्ट जेनरेशन वियरेबल्स को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच के साथ Fitbit Inspire 3 फिटनेस ट्रैकर को भी लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि नए लॉन्च किए गए तीनों ही गैजेट पुराने मॉडल्स से ज्यादा पतले और आरामदायक भी हैं। इनमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस रेस्पोंस आदि दिए गए हैं। Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच में 6 दिन का बैटरी बैकअप बताया गया है। Fitbit Inspire 3 में 10 दिन तक बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। 
 

Fitbit Sense 2, Versa 4, Inspire 3 price in India, availability

Fitbit Sense 2 को ग्रे ग्रेफाइट, मिस्ट सॉफ्ट गोल्ड और व्हाइट प्लेटिनम में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fitbit Versa 4 को ग्रेफाइट ब्लैक, पिंक सैंड और वॉटरफॉल ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन से 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Fitbit Inspire 3 की कीमत 8,999 रुपये है। इसे लिलेक ब्लिस, मिडनाइट जोन और मॉर्निंग ग्लो कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए ये सभी वियरेबल्स 6 महीने की फिटबिट प्रीमियम मेंबरशिप के साथ आते हैं। 
 

Fitbit Sense 2, Versa 4 specifications, features

Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच Android और iOS सपोर्ट के साथ हैं। इनमें 6 दिन की बैटरी लाइफ होने की बात कही गई है। 12 मिनट के चार्ज में ये एक दिन चल सकती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी है। दोनों ही मॉडल्स में बिल्ट इन जीपीएस और साइड माउंटे़ नेविगेशन बटन है। 

Fitbit Sense 2 को खासतौर पर हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें नया बॉडी रेस्पोंस सेंसर दिया गया है जो स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करता है। Fitbit की ECG ऐप PPG एल्गोरिदम के माध्यम से डिवाइस दिल से जुड़ी कई जानकारियां जुटा सकता है। इसके अलावा यह स्किन टेम्परेचर को भी माप सकता है। 

Fitbit Versa 4 को विशेष रूप से फिटनेस वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड हैं। इसके अलावा इसमें एक्टिव जोन मिनट, डेली रीडीनेस स्कोर, रियल टाइम स्टैट्स आदि फीचर भी हैं।
Advertisement
 

Fitbit Inspire 3 specifications, features

Fitbit Inspire 3 एक फिटनेस ट्रैकर है जो इस्तेमाल में काफी आसान है, ऐसा कंपनी ने कहा है। इसमें 10 दिन तक बैटरी लाइफ दी गई है। इसमें चमकदार कलर डिस्प्ले मिलता है जिसमें ऑलवेज ऑन मोड भी है। यह वर्कआउट को अपने आप ही डिटेक्ट कर लेता है और 7 दिन तक का मोशन डेटा स्टोर कर सकता है। यह 50 मीटर तक पानी में वॉटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करता है, जिसके कारण इसे तैराकी के दौरान भी पहना जा सकता है। इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर है, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है और एक एम्बियंट लाइट सेंसर भी है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good looks, sharp screen
  • Alexa support, on-wrist calls
  • Good step and sleep tracking
  • Excellent app and fitness data analysis
  • Six months of Premium subscription free with the purchase
  • Bad
  • Unreliable heart rate tracking
  • Average battery life
  • A bit expensive on the whole
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Rubber

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iOS

Battery Life (Days)

10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  3. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  4. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  5. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  6. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  7. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  10. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.