Fitbit का Always-On Display, ECG जैसे फीचर्स वाला Fitbit Charge 5 फिटनेस बैंड लॉन्च, जानें कीमत

Fitbit Charge 5 को ग्लोबल लेवल पर अपने पूर्ववर्ती मॉडल की तुलना में एक स्मूद डिजाइन और एक अधिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अगस्त 2021 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Fitbit Charge 5 एल्यूमीनियम, ग्लास और रेजिन का एक कॉम्बिनेशन है।
  • भारत में Fitbit Charge 5 की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।
  • इस फिटनेस बैंड में 1.04 इंच की कलर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Fitbit Charge 5 ईमेल और कॉल नोटिफिकेशन को भी रिले कर सकता है।

Fitbit Charge 5 को ग्लोबल लेवल पर अपने पूर्ववर्ती मॉडल की तुलना में एक स्मूद डिजाइन और एक अधिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Fitbit का कहना है कि Charge 5 वर्जन Fitbit Charge 4 की तुलना में 10 प्रतिशत पतला है, लेकिन यह 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। फिटनेस बैंड डेली रेडीनेस स्कोर (Daily Readiness Score) नामक एक नए हेल्थ मीट्रिक के साथ आता है जो व्यायाम के लिए आपकी "तैयारी" को मापता है और बताता है कि आपको अपने हार्ट रेट, नींद और एक्टिविटी के आधार पर किसी दिए गए दिन को क्या करना चाहिए। यह हल्का फुल्का योग, हाइ इंटेन्सिटी वर्कआउट या स्कोर के आधार पर आराम करने का सुझाव भी दे सकता है। Fitbit Charge 5 की अन्य विशेषताओं में एक ऑन-रिस्ट ECG ऐप और स्ट्रेस के लेवल को ट्रैक करने के लिए एक EDA सेंसर शामिल है।
 

Fitbit Charge 5 price in India, availability

भारत में Fitbit Charge 5 की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 179.95 डॉलर (लगभग 13,300 रुपये), यूरोप में EUR 179.95 (लगभग 15,600 रुपये) और ऑस्ट्रेलिया में AUD 269.95 (लगभग 14,500 रुपये) है। Fitbit Charge 5 ग्रेफाइट/ब्लैक, प्लेटिनम/स्टील ब्लू और सॉफ्ट गोल्ड/लूनर व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। 25 अगस्त से यह कुछ बाजारों में प्री-ऑर्डर किया जाने के लिए उपलब्ध है। मगर भारत में इसकी बिक्री शुरू में अभी समय है। इसकी खरीद के साथ छह महीने की फिटबिट प्रीमियम मेम्बरशिप मुफ्त में दी जा रही है। 
Advertisement
 

Fitbit Charge 5 specifications and features

Fitbit Charge 5 एल्यूमीनियम, ग्लास और रेजिन का एक कॉम्बिनेशन है और यह एक सिलिकॉन बैंड के साथ आता है। इसमें किनारों पर स्टेनलेस स्टील रेल की दी गई है जो ECG app के साथ-साथ EDA सेंसर के साथ मिलकर डबल सेंसर का काम करती है। इस फिटनेस बैंड में 1.04 इंच की कलर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें 450 निट्स पीक ब्राइटनेस, ऑलवेज-ऑन मोड और कोई बटन नहीं है। इसे Charge 4 की तुलना में 10 प्रतिशत पतला बताया गया है और इसमें 2 गुना अधिक ब्राइट डिस्प्ले है।

इस फिटनेस ट्रैकर में 20 कलर वॉच फेस, बिल्ट-इन GPS + GLONASS, SpO2 सेंसर, स्किन टेम्परेचर सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ NFC भी हैं। Fitbit Charge 5 बैंड 50 मीटर तक वॉटर रसिस्टेंस के साथ स्विम-प्रूफ है। यह क्रमशः iOS 12.2 या ऊपर और Android 8.0 या ऊपर वाले Apple और Android डिवाइस दोनों के साथ कम्पैटिबल है। कंपनी का दावा है कि Charge 5 की बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है और इसे चार्ज होने में करीब दो घंटे का समय लगता है।
Advertisement

Fitbit Charge 5 ईमेल और कॉल नोटिफिकेशन को रिले कर सकता है और क्विक रिप्लाई (केवल एंड्रॉयड के लिए), एक डू नॉट डिस्टर्ब मोड, एक स्मार्ट वेक अलार्म - जो आपके निर्धारित समय से पहले 30 मिनट के भीतर नींद के ऑप्टिमल स्टेज के दौरान बंद हो जाता है - और Fitbit Pay कॉन्टेक्टलेस पेमेंट (चुनिंदा बाजारों में) के साथ आता है। यह ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Fast Pair को सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.