ब्‍लूटूथ कॉलिंग, HD डिस्‍प्‍ले और 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Ring 2 में 1.69 इंच की HD टचस्क्रीन है
  • इसे IP67 सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी पानी के नुकसान से बची रहेगी
  • कॉल करने के लिए इसमें क्विक डायल पैड भी मिलता है

इसे IP67 सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह काफी हद तक पानी में टिकी रह सकती है।

Photo Credit: Fire-Boltt

फायर-बोल्ट रिंग 2 (Fire-Boltt Ring 2) स्मार्टवॉच इंडिया में लॉन्‍च कर दी गई है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्‍शनैलिटी  को सपोर्ट करती है। इसमें एक इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। Fire-Boltt Ring 2 में ऑन-स्क्रीन डायल पैड है। इससे कॉल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन का इस्‍तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्टवॉच पर कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग्स को सेव करने के लिए ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। इस वॉच में 1.69 इंच की HD टचस्क्रीन है, जिसका पिक्‍सल रेजॉलूशन 240x280 है। वॉच की ब्राइटनेस अच्‍छी है। Fire-Boltt Ring 2 को 200 से ज्‍यादा वॉच फेस के साथ लाया गया है, जिससे यह स्‍टाइलिश भी साबित होती है। 
 

Fire-Boltt Ring 2 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Fire-Boltt Ring 2 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। 
 

Fire-Boltt Ring 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

जैसाकि हमने बताया, Fire-Boltt Ring 2 में 1.69 इंच की HD टचस्क्रीन है। इसका रेजॉलूशन 240x280 पिक्सल है। इसे IP67 सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह काफी हद तक पानी में टिकी रह सकती है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह ब्लूटूथ-कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जिसकी मदद से यूजर कॉल कर सकता है और कॉल रिसीव कर सकता है। इसमें एक माइक्रोफोन और स्पीकर लगाया गया है। कॉल करने के लिए क्विक डायल पैड भी मिलता है। कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग्स को सेव करने और स्पीड डायल फंक्शनलिटी के लिए इस स्‍मार्टवॉच में ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। यह स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग में भी काबिल है। 

कुछ और फीचर्स की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट, सेडेंटरी और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स से लैस है। Fire-Boltt Ring 2 में 200 से ज्‍यादा वॉच फेस दिए गए हैं। यूजर्स को इस स्‍मार्टवॉच में इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब जैसे ऐप्स के नोटिफिकेशन भी मिल जाते हैं। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। अपने फीचर्स से यह स्‍मार्टवॉच बाकी डिवाइसेज अलग नजर आती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.