7 दिन की बैटरी लाइफ, हार्ट रेट ट्रैकर के साथ Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नई Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 4,499 रुपये है। डिवाइस की सेल 6 अप्रैल से Flipkart पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे ब्लैक, क्रीम, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Ring 2 की भारत में कीमत 4,499 रुपये है
  • SpO2 मॉनिटर, IP67 रेटिंग और 30 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है यह स्मार्टवॉच
  • Amazfit Bip U Pro और Redmi Watch 2 Lite जैसी स्मार्टवॉच से टक्कर लेगी

Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 4,499 रुपये है

Fire-Boltt ने शनीवार, 2 अप्रैल को भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Ring 2 लॉन्च की। नई Fire-Boltt Ring 2 मार्केट में पहले से उपलब्ध Fire-Boltt Ring स्मार्टवॉच की सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने पिछले साल जून में लॉन्च किया था। नई स्मार्टवॉच अपनी कीमत के हिसाब से मार्केट में मौजूद Amazfit Bip U Pro और Redmi Watch 2 Lite जैसी स्मार्टवॉच से टक्कर लेगी। नई स्मार्टवॉच में 1.69-इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है। इसमें SpO2 मॉनिटर और 24/7 हार्ट रेट ट्रैकर भी मिलता है।
 

Fire-Boltt Ring 2 price in India, sale details

नई फायर-बोल्ट रिंग 2 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 4,499 रुपये है। डिवाइस की सेल 6 अप्रैल से Flipkart पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे ब्लैक, क्रीम, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।
 

Fire-Boltt Ring 2 specifications, features

फायर-बोल्ट रिंग 2 स्मार्टवॉच 1.69-इंच साइज़ के डिस्प्ले के साथ आती है, जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है। इसमें कई क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस मिलते हैं। सॉफ्टवेयर नेविगेशन के लिए साइड-माउंटेड बटन मिलता है। हालांकि, स्क्रीन टच सपोर्ट करती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है, जो आपको वॉच से ही कॉल रिसीव करने और कॉल करने की सुविधा देता है। डायल करने के लिए इसमें क्विक डायल पैड मिलता है। इसके अलावा, यूजर को इसमें कॉल हिस्ट्री और सेव कॉन्टैक्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

स्मार्टवॉच होने के नाते यह कई हैल्थ फीचर्स से भी लैस आती है। इसमें SpO2 मॉनिटर, 24/7 हार्ट रेट ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर और मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर भी मिलते हैं। फिटनेस फीचर की बात करें, तो इसमें आपको 30 स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। कुछ अन्य काम के फीचर्स भी हैं, जैसे वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, कैमरा कंट्रोल, म्यूज़िक कंट्रोल आदि। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , smartwatch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  2. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  3. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  4. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  5. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  6. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  7. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  9. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  10. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.