40 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Endefo Enbuds ईयरबड्स Rs 899 में भारत में लॉन्च

इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर है जिसके कारण कॉलिंग या म्यूजिक प्लेबैक के दौरान बाहर का शोर नहीं सुनाई देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • इयरबड्स को बेहद अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में उतारा गया है।
  • इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट है।
  • इनमें टच कंट्रोल, और वॉयस असिस्टेंस फीचर भी दिया गया है।

लाइनअप में टॉप वेरिएंट Enbuds 21 है जिसकी कीमत 1499 रुपये है।

Photo Credit: fonearena

वियरेबल बनाने वाली दुबई आधारित ब्रांड Endefo ने अपनी इयरबड्स की नई सीरीज पेश की है। इसमें Enbuds 12, Enbuds 14, Enbuds 20, Enbuds 21, और Enbuds Aura को लॉन्च किया गया है। इयरबड्स को बेहद अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में उतारा गया है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट है। वियरेबल सीरीज के मॉडल्स में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। साथ ही इनमें टच कंट्रोल, और वॉयस असिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी प्राइसिंग और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Endefo Enbuds price

जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने इसमें पांच तरह के मॉडल पेश किए हैं। Endefo Enbuds Aura की कीमत 899 रुपये रखी गई है। Enbuds 12 को कंपनी ने 999 रुपये में पेश किया है। लाइनअप में टॉप वेरिएंट Enbuds 21 है जिसकी कीमत 1499 रुपये है। इन्हें देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Endefo Enbuds specifications

Endefo Enbuds के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो सभी मॉडल्स में कई स्पेसिफिकेशन समान मिलते हैं। मसलन, इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर है जिसके कारण कॉलिंग या म्यूजिक प्लेबैक के दौरान बाहर का शोर नहीं सुनाई देता है। वियरेबल में टच सेंसर कंट्रोल दिए गए हैं। ये 30 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। Enbuds 21 के लिए कहा गया है कि ये 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। 

अन्य फीचर्स में ये वॉयस असिस्टेंट फीचर को सपोर्ट करते हैं। Enbuds 20 और Enbuds 21 में क्वाड माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। डिजाइन में ये इस तरह से बनाए गए हैं कि वजन में काफी हल्के हैं। कंपनी का दावा है कि ये पसीने आदि या हल्की नमी के कारण जल्दी खराब नहीं होते हैं। साथ ही गेमिंग के शौकीनों के लिए इनमें लो लेटेंसी फीचर भी दिया गया है। इयरबड्स को बेहद अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में उतारा गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
  2. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
  3. 96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर
  5. Vivo X300 Ultra लॉन्च नजदीक, 200MP के 2 कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ 30 मार्च को देगा दस्तक
  6. Galaxy Watch 8 पहन कर सोया, जल गई कलाई! Samsung ने दिया हैरानी वाला जवाब ...
  7. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
  8. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  10. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.