चाइनीज कंपनी Doogee लाई महिलाओं के लिए खास स्मार्टवॉच DG Venus, जानें कीमत

Doogee Venus की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3700 रुपये) है। स्मार्टवॉच पर्पल, पिंक, गोल्ड, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में आती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Doogee Venus की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3700 रुपये) है।
  • Doogee Venus स्मार्टवॉच का वजन मात्र 34 ग्राम है।
  • यह पर्पल, पिंक, गोल्ड, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में आती है।

DG Venus में स्लीप ट्रैकिंग फंक्शनलिटी के साथ-साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग और 7 स्पोर्ट्स मोड हैं।

स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी Doogee ने अपनी पहली फीमेल ओरिएंटेड स्मार्टवॉच को रिलीज किया है जिसे DG Venus नाम दिया गया है। Doogee ने हाल ही में स्मार्टवॉच सेगमेंट में एंट्री की है और महिलाओं के लिए पेश की गई DG Venus से इसे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। स्मार्टवॉच विमेन सेंट्रिक होने के चलते उसी के अनुसार डिजाइन भी की गई है जो कि काफी कलरफुल है। स्मार्टवॉच को ज्यादा इंटरेक्टिव बनाए रखने के लिए इसमें कई थीम भी डाली गई हैं। इसे एक पतले वॉचबैंड के साथ डिजाइन किया गया है जो कि महिलाओं की कलाई के अनुसार है।
 

Doogee DG Venus Price, Availability

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार Doogee Venus की कीमत 50 डॉलर (लगभग 3700 रुपये) है। इसके टारगेट कस्टमर ग्रुप के हिसाब से ही इसमें कलर ऑप्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। अधिक ऑप्शन देने के लिए इसे 6 अलग अलग रंगों में उतारा गया है। स्मार्टवॉच पर्पल, पिंक, गोल्ड, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में आती है। इसे वर्तमान में केवल Doogee website पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच अभी किसी दूसरे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, कमर्शिअल शॉपिंग साइट या किसी दूसरे ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। स्मार्टवॉच की सेल 15 दिसंबर से शुरू होने की बात कही गई है। कंपनी इसकी उपलब्धता को बाद में बढ़ाने की बात कर रही है। मगर फिलहाल इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट से ही खरीद सकेंगे।  
 

Doogee DG Venus Specifications

Doogee DG Venus अपने हल्के वजन और स्लिम डिजाइन के कारण ध्यान खींचती है। इसे महिलाओं के लिए खास डिजाइन किया गया है इसलिए इसका वजन मात्र 34 ग्राम है। इसकी मोटाई की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 9.6 मीमी की मोटाई की है। सर्कुलर डिस्प्ले में कंट्रोल के लिए स्मार्टवॉच के दायीं तरफ सिंगल बटन दिया गया है। डीजी वीनस में स्लीप ट्रैकिंग फंक्शनलिटी के साथ-साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग और 7 स्पोर्ट्स मोड हैं। कहा जा रहा है कि यह सात दिनों तक का पावर बैकअप दे सकती है। दूसरी तरफ इस स्मार्टवॉच में सिम स्लॉट नहीं है। इससे यह पता चलता है कि ऐप सपोर्ट के लिए इसे ब्लूटूथ के द्वारा पेअर किया जाना चाहिए। वॉच अभी केवल इसकी अपनी वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। इसके फीचर्स, कलर ऑप्शन और डिजाइन को आकर्षक रखने की कंपनी ने कोशिश की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  3. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  6. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  8. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  10. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.