सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलने वाले Dizo Wireless Dash नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन इस दिन होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Dizo ने देश में Dizo Wireless Dash नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन की ऑफिशियल लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। इयरफोन 17 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं। Realme TechLife पार्टनर ब्रांड ने कंफर्म किया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2022 18:32 IST

Dizo Wireless Dash नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन जल्द लॉन्च होंगे।

Photo Credit: Dizo

Dizo Wireless Dash नेकबैंड-स्टाइल इयरफोन भारत में लॉन्च होने की तारीख 17 मई को तय की गई है। कंपनी ने मंगलवार को ऐलान कर बाताया कि यह नेकबैंड भारत में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक अलग से माइक्रोसाइट भी टीज कर दी गई है, जिससे इस नए ऑडियो डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। Dizo Wireless Dash को 11.2mm ड्राइवर्स के फीचर्स को टीज किया गया है और यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। बताया जाता है कि यह एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक चल सकता है। नया इयरफोन भारत में फरवरी में पेश हुए Dizo Wireless Power नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन की जगह ले सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

एक ट्वीट में Dizo ने देश में Dizo Wireless Dash नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन की ऑफिशियल लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। इयरफोन 17 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं। Realme TechLife पार्टनर ब्रांड ने कंफर्म किया है कि नया इयरफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बेचे जाएंगे। ई-कॉमर्स कंपनी ने ईयरफोन को पेश करने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज तैयार किया है। जो इसके बारे में अधिक जानकारी जाते हैं तो तो वह वेबसाइट पर नोटिफाई मी बटन पर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि आने वाले नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन की कीमत की कोई जानकारी नहीं है।

क्या है नया

माइक्रोसाइट पर वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल इयरफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी देती है। कलर ऑप्शन के लिए इन्हें तीन अलग-अलग कलर्स में पेश किया जाएगा और इसमें एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होगा। इयरफोन बास बूस्ट + एल्गोरिथम पर बेस्ड 11.2 mm ड्राइवर्स से लैस होंगे। Dizo Wireless Dash की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 30 घंटे तक चलती है। इयरफोन को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत

Dizo Wireless Dash के डिजो वायरलेस पावर नेकबैंड-स्टाइल के इयरफोन पर अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है जो इस साल फरवरी में देश में 1,399 रुपये के साथ लॉन्च किए गए थे। नए नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन की कीमत भी इसी के जितनी हो सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dizo Wireless Dash, Flipkart, Earphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.