2 हजार रुपये से भी कम में 14 दिनों की बैटरी के साथ DIZO Watch D Plus लॉन्च, 30 मीटर गहरे पानी में भी नहीं होगी खराब

कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो DIZO Watch D Plus की कीमत 1,999 रुपये है। यह Classic Black, Silver Grey और Deep Blue कलर्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 17:05 IST

DIZO Watch D Plus

Photo Credit: DIZO

DIZO ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच DIZO Watch D Plus लॉन्च कर दी है। Realme TechLife ब्रांड ने वॉच डी लाइनअप में विस्तार किया है। हाल ही में लॉन्च की गई नई वॉच Watch D Plus को किफायती दामों में बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। आइए जानते हैं कि डिजो वॉच डी प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत में क्या कुछ खास है।
 

DIZO Watch D Plus की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो DIZO Watch D Plus की कीमत 1,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Classic Black, Silver Grey और Deep Blue कलर्स में उपलब्ध है। उपलब्धता के मामले में यह वॉच ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 15 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

DIZO Watch D Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो DIZO Watch D Plus में रैक्टेंगुलर डायल के साथ बड़ी 1.85 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। यह स्मार्टवॉच 150 तक कस्टमाइजेबल वॉच फेस और ऑटोमैटिक स्क्रीन ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट को सपोर्ट करती है। इसमें प्रीमियम मैटल फ्रेम दिया गया है। यह वॉच वॉटर रेसिस्टेंट है और 30 मीटर तक गहरे पानी में जा सकती है। इस वॉच के दाईं ओर एक वजट दिया गया है। 
Advertisement

DIZO Watch D Plus में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इसके अलावा यह मैंस्ट्रुअल साइकिल, हाइड्रेशन रिमाइंडरर और ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकती है। यह वॉच 110 से ज्यादा इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गी है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चलती है। इसके अलावा इस वॉच में नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वैदर अपडेट्स, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल भी मिलता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.