16 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ DIZO Buds Z भारत में लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से भी कम...

DIZO Buds Z की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर Big Billion Days सेल के दौरान इन ईयरबड्स पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा, जिसके तहत आप इन्हें महज 1,299 रुपये में खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • DIZO Buds Z में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद हैं
  • डीज़ो बड्स ज़ेड में ब्लूटूथ 5.0 दिए गए हैं
  • ईयरबड्स में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
DIZO Buds Z को कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन ईयरबड्स की खास बात है इनका हल्कापन। जी हां, प्रत्येक ईयरबड्स का वज़न महज 3.7 ग्राम है। इसके अलावा इनमें 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ यह ईयरबड्स आपको 16 घंटे से भी ज्यादा का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करेंगे। फोन की सेल 7 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू की जाएगी, वहीं Big Billion Days के दौरान आपको यह ईयरबड्स डिस्काउंटिड कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन ईयरबड्स में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।
 

DIZO Buds Z price and availability In India

DIZO Buds Z की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर Big Billion Days सेल के दौरान इन ईयरबड्स पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा, जिसके तहत आप इन्हें महज 1,299 रुपये में खरीद सकेंगे। जैसे कि हमने बताया यह ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं, वो हैं Onyx, Leaf और Pearl।
 

DIZO Buds Z Specifications

DIZO Buds Z में कंपनी ने 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए हैं और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 मौजूद है। साथ ही यह Realme Link app कम्पेटिबल है। इसके अलावा यह ईयरफोन IPX4 रेटेड है।

शानदार कॉल्स एक्सपीरियंस के लिए इनमें ENC (Environmental Noise Cancellation) सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 88ms लो-लैटेंसी गेमिंग मोड मौजूद है।
Advertisement

बैटरी लाइफ की बात करें, तो प्रत्येक ईयरबड्स में 43mAh की बैटरी मौजूद है, जो कि फुल चार्ज पर 4.5 घंटे की यूसेज प्रदान करती है। जबकि चार्जिंग केस के साथ आपको 380mAh की बैटरी मिलती है, जिसके जरिए आपको 16 घंटे तक की बैटरी प्राप्त होगी। ईयरबड्स 10  मिनट की चार्जिंग पर 1.5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.