CES 2024: Jabra Elite 8 Active, Elite 10 TWS ईयरफोन में अपडेट के जरिए आएगा ये काम का फीचर

Jabra का कहना है कि ये अपडेट दो चरणों में उपलब्ध होंगे, पहला जनवरी 2024 में और दूसरा मार्च 2024 में। अपडेट Sound+ ऐप के जरिए प्राप्त होगा और मौजूदा और नए सभी यूजर्स के लिए ओवर-द-एयर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Elite 8 Active और Elite 10 TWS के लिए पहला अपडेट जनवरी में जारी होगा
  • मार्च तक, यूजर्स को दूसरा अपडेट दिया जाएगा
  • अपडेट्स को OTA के जरिए जारी किया जाएगा
Jabra ने अपने दो ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स के लिए एक बड़े अपडेट की घोषणा की। CES 2024 में Jabra ने बताया कि Elite 8 Active और Elite 10 के यूजर्स का जल्द ही ऑडियो अनुभव बेहतर होने वाला है, क्योंकि कंपनी अपनी नई एडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को इस अपडेट के जरिए जोड़ने वाली है। इसके अलावा, अपकमिंग अपडेट में और भी कई अहम अपग्रेड्स शामिल किए जाने का दावा किया गया है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

Jabra ने CES 2024 में बताया कि जनवरी में कंपनी Elite 8 Active और Elite 10 TWS ईयरफोन्स के लिए प्रारंभिक अपडेट जारी करने वाली है, जिसमें एडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हियरथ्रू और साइडटोन फीचर्स के लिए उपयोग में आसान ऑन/ऑफ टॉगल के साथ-साथ नए वॉयस टोन प्रॉम्प्ट शामिल होंगे। यह बेहतर इंटरैक्शन को सक्षम बनाएगा और यूजर्स को अपने ईयरबड्स को अपनी/व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के हिसाब से ऑप्टिमाइज करने देगा। इसके अलावा, यूजर्स अपने ईयरबड्स के डिवाइस नेम को कस्टमाइज भी कर सकेंगे।
Advertisement

मार्च तक, यूजर्स वर्कप्लेस, रेस्तरां और व्यस्त सड़कों जैसे वातावरण के लिए Elite 10 कॉल क्लियरिटी के ऑप्टिमाइजेशन की उम्मीद कर सकते हैं। Jabra के लेटेस्ट नॉइस सप्रेशन एल्गोरिदम को बैकग्राउंड की आवाजों को पहचानने और कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

हियरथ्रू के साथ Elite 8 Active पर एडेप्टिव एएनसी में Jabra का सुधार हवादार परिस्थितियों में और भी अधिक प्रभावी होगा। ऐसा एडवांस विंड नॉइस डिटेक्शन तकनीक के कारण होगा।
Advertisement

CES 2024 में Jabra ने कहा कि "इन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रगति की घोषणा निरंतर इनोवेशन और यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।" कंपनी ने आगे कहा कि "2024 अपडेट न केवल ऑडियो क्वालिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि Jabra की लेटेस्ट जनरेशन के ईयरबड्स की कुल कार्यक्षमता और उपयोगिता को भी बढ़ाते हैं।"
Advertisement

Jabra का कहना है कि ये अपडेट दो चरणों में उपलब्ध होंगे, पहला जनवरी 2024 में और दूसरा मार्च 2024 में। अपडेट Sound+ ऐप के जरिए प्राप्त होगा और मौजूदा और नए सभी यूजर्स के लिए ओवर-द-एयर उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.