10 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ Boult Rover अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Boult Rover को भारत में कंपनी ने 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस है।
  • यह वियरेबल 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आता है।
  • इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेस हैं।

Boult Rover में 1.3 इंच का एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Photo Credit: BoultAudio

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मेकर देसी कंपनी Boult की ओर से एक नई स्टाइलिश स्मार्टवॉच Boult Rover लॉन्च की गई है। यह स्मार्टवॉच अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस होकर आती है। इसमें 1.3 इंच एमोलेड डिस्प्ले है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी के अनुसार यह वियरेबल 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Boult Rover की कीमत, उपलब्धता

Boult Rover को भारत में कंपनी ने 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लासिक स्विच और फ्लिप वर्जन में लिस्टेड है। क्लासिक स्विच मॉडल के साथ ब्राउन लेदर का प्राइमरी स्ट्रैप और ओरेंज लेदर में सेकंडरी स्ट्रैप भी दिया जा रहा है। जबकि फ्लिप वर्जन के लिए स्टैंडर्ड स्ट्रैप ब्लैक है और साथ में ग्रीन और ब्लू स्ट्रैप का ऑप्शन भी है। 
 

Boult Rover स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और डिजाइन

Boult Rover में 1.3 इंच का एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेस हैं। साइड में नेविगेशन के लिए एक फिजिकल बटन मिलता है। इसकी बॉडी में जिंक एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है जिसके लिए कंपनी ने इसमें एक इनबिल्ट स्पीकर और माइक भी दिया है। साथ ही यह हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर के साथ आती है। 
इस अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड जैसे रनिंग, स्विमिंग, वॉकिंग, योग, रस्सी कूद आदि दिए गए हैं। यह वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करती है और ऐप्स से नोटिफिकेशंस को भी दिखाती है। इसमें कंपनी ने 10 दिन बैटरी बैकअप होने की बात कही है। यह 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। साथ ही इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  4. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  5. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  2. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  3. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  8. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  9. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  10. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.