Bose ने अपने ओपन ईयर ईयरबड्स लाइनअप में विस्तार करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को लॉन्च कर दिया है।
Bose Sport Open Earbuds में 2 माइक्रोफोन हैं।
Photo Credit: Bose
Bose ने अपने ओपन ईयर ईयरबड्स लाइनअप में विस्तार करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को लॉन्च कर दिया है। Bose Sport Open Earbuds में स्पेशल डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर और सी-आर्म कफ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सॉफ्ट सिलिकॉन मैट फिनिश है। वहीं Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओरिजिनल मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Bose Sport Open Earbuds की कीमत USD 199 (लगभग 19,068) और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत USD 299 (लगभग 28,650) है। ये दोनों ही मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Bose.com और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकता है। Sport Open Earbuds ब्लैक, व्हाइट स्मोक और लिमिटेड एडिशन यूकेलिप्टस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। वहीं Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को ब्लैक, व्हाइट स्मोक, लिमिटेड एडिशन चेरी चॉकलेट,ऑलिव ग्रीन और स्काई पिंक में खरीदा जा सकता है।
Bose Sport Open Earbuds में स्पेशल डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर और सी-आर्म कफ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सॉफ्ट सिलिकॉन मैट फिनिश है। यह कान के चारों ओर अच्छी तरह फिट हो जाता है। इनका स्लिम और हल्का डिजाइन रनिंग, फिटनेस और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है। Sport Open Earbuds में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसमें 2 माइक्रोफोन हैं। यह पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है। यह पॉलीकार्बोनेट, सिलिकॉन मैटेरियल से तैयार किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक चल सकती है। वहीं फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। इसमें ब्लूटूथ और ब्लूटूथ लो एनर्जी शामिल है। यह डिवाइस Bose ऐप के साथ कंपेटिबल है।
Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओरिजिनल मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन दिया गया है। इसमें नया ड्राइवर है जो पहली जनरेशन के मुकाबले ज्यादा डीप बेस और तेज वॉल्यूम देता है। Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओपन ईयर डिजाइन मिलता है। यह 2 माइक्रोफोन से लैस है। इसमें वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग आती है। इसे पॉलीकार्बोनेट, सिलिकॉन से तैयार किया गया है। बैटरी लाइफ 9 घंटे तक चल सकती है। वहीं फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए चार्ज होती है। वायरलेस कनेक्टिविटी में ब्लूटूथ मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.4 है। ब्लूटूथ रेंज 30 फीट रहती है। यह डिवाइस Bose ऐप के साथ कंपेटिबल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी