Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, ब्‍लूटूथ कॉलिंग वाली यह ‘घड़ी’ है बेहद सस्‍ती! जानें कीमत

Boat Wave Neo Plus : डिवाइस से खुद को कनेक्‍ट करने के लिए यूजर्स ढेर सारे वॉच फेसों में से अपना पसंदीदा चुन सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 14:41 IST
ख़ास बातें
  • बोट ने नई स्‍मार्टवॉच Wave Neo Plus को किया लॉन्‍च
  • ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है यह स्‍मार्टवॉच
  • यूजर्स को ढेर सारे वॉच फेस भी मिलते हैं

Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच को 1,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है।

Photo Credit: BoAt

हेडफोन, ईयरबड्स, स्‍मार्टवॉच समेत तमाम गैजेट्स को बजट में पेश करने के लिए पहचाना जाने वाला ब्रैंड ‘बोट' (Boat) एक और नए प्रोडक्‍ट के साथ हाजिर है। कंपनी ने Boat Wave Neo Plus (बोट वेव नियो प्लस) के नाम से नई स्‍मार्टवॉच को पेश किया है। इसमें 1.96 इंच की HD स्‍क्रीन दी गई है, जिसमें 550 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनैस मिलती है। डिवाइस से खुद को कनेक्‍ट करने के लिए यूजर्स ढेर सारे वॉच फेसों में से अपना पसंदीदा चुन सकते हैं। 
 

Boat Wave Neo Plus के दाम और उपलब्‍धता 

Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच को 1,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। यह कई कलर ऑप्‍शंस में आती है, जिसमें सेज ग्रीन, मैरीगोल्ड ब्लू, चेरी ब्लॉसम और एक्टिव ब्लैक शामिल हैं। इसे Flipkart और Boat की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Boat Wave Neo Plus की खूबियां 

Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच में 1.96 इंच की HD स्क्रीन दी गई है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। यूजर्स ढेर सारे वॉच फेसों में से अपना पसंदीदा वॉच फेस चुन सकते हैं। यह स्‍मार्टवॉच ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है, जो इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी वॉच से कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। 

Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच चलती है क्रेस्ट प्लस ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर। इसमें एआई वॉयस असिस्‍टेंट फीचर भी दिया गया है। स्‍मार्टवॉच में क्विक डायल पैड भी दिया गया है, जिसमें 10 कॉन्‍टैक्‍ट्स सेव किए जा सकते हैं। इस स्‍मार्टवॉच में 700 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह IP67 रेटिंग के साथ आती है यानी पानी और धूल से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बची रहती है। 
Advertisement

हेल्‍थ को लेकर संजीदा लोगों के लिए भी Boat Wave Neo Plus स्‍मार्टवॉच बेहतरीन है। इसकी मदद से यूजर हार्ट रेट, SpO2 लेवल, नींद आदि को कैलकुलेट कर सकते हैं। वॉच की मदद से फोन का कैमरा, म्‍यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है। मौसम से जुड़े अपडेट भी मिल जाते हैं। दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चल जाती है। यूजर ब्‍लूटूथ कॉलिंग फीचर को जमकर इस्‍तेमाल करते हैं, तो उन्‍हें 2 दिनों में एक बार वॉच को चार्ज करना पड़ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.