boAt ने लॉन्‍च की नई स्‍मार्टवॉच, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर से है लैस, जानें प्राइस

इस वॉच में 1.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 550 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by Gadgets 360 Staff, Edited by Prem Tripathi, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • boAt Wave Leap Call इंडिया में लॉन्‍च
  • जानकारी के अनुसार, इसके प्राइस 1499 रुपये हैं
  • इस वॉच की सेल 20 मार्च से होगी

इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। यह स्मार्टवॉच कई तरह की हेल्थ एक्टिविटी को ट्रैक करती है।

Photo Credit: Amazon India

boAt Wave Leap Call Launched In India : boAt ने भारत में नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी ने नई वॉच को Wave सीरीज के तहत लॉन्च किया है। इस वॉच का नाम boAt Wave Leap Call है। इस वॉच में 1.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 550 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच कई तरह की एक्टिविटी को भी ट्रैक करती है। हम आपको यहां इसके प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।         
 

boAt Wave Leap Call Price In India

गिजमोचाइना के मुताबिक, boAt Wave Leap Call को भारत में 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। ये तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और पिंक हैं। अमेजन पर यह स्मार्टवॉच 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।  
Advertisement
 

boAt Wave Leap Call Features, Specifications

boAt Wave Leap Call में 1.83इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडी रिजॉल्यूशन है जो 550 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। IP68 सर्टिफाइड यह वॉच स्वैट और स्प्लैश रेसिस्टेंट के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। यह स्मार्टवॉच कई तरह की हेल्थ एक्टिविटी को ट्रैक करती है। इनमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर शामिल हैं।     

boAt Wave Leap Call में इन-बिल्ट माइक्रोफोन, स्पीकर और ब्लूटूथ हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 10 दिनों का बैटरी बैटरी बैक अप देती है। इसका स्टैंडबाय टाइम 60 दिनों का है। इस स्मार्टवॉच को पहनने वाला यूजर इसमें 10 कॉन्टैक्ट को सेव करके रख सकता है। स्मार्टवॉच में ईजी एक्सेस के लिए डायल पैड का ऑप्शन भी मिल रहा है। यह स्मार्टवॉच गूगल असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.