boAt Ultima Regal दमदार हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, सिर्फ 2499 रुपये में 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी से लैस

boAt Ultima Regal में मैटल बिल्ड फंक्शनल क्राउन के साथ 2.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • boAt Ultima Regal में 2.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • कीमत की बात की जाए तो boAt Ultima Regal की कीमत 2,499 रुपये है।
  • boAt Ultima Regal की बैटरी 7 दिनों तक चलती है।

boAt Ultima Regal में 2.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

boAt ने आज भारतीय बाजार में boAt Ultima Regal के लॉन्च के साथ अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार किया है। Ultima Regal में 2.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। इसका प्रीमियम मेटल बिल्ड और फंक्शनल क्राउन फीचर के साथ बेहतर नेविगेशन प्रदान करता है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इसमें दी गई बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है। आइए boAt Ultima Regal के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


boAt Ultima Regal Price


कीमत की बात की जाए तो boAt Ultima Regal की कीमत 2,499 रुपये है। यह स्मार्टवॉच पांच कलर्स एक्टिव ब्लैक, स्टील ब्लैक, कूल ग्रे सैफायर ब्लू और चेरी ब्लॉसम में आती है। इस स्मार्टवॉच को आज से boAt-lifestyle.com, Flipkart और Amazon पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

boAt Ultima Regal Features & Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो boAt Ultima Regal में मैटल बिल्ड फंक्शनल क्राउन के साथ 2.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, AOD सपोर्ट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ कॉलिंग यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 5 दिनों तक ही चलती है।

100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ यह वॉच हार्ट रेट, SpO2, एनर्जी स्कोर, स्ट्रेस, स्लीप और डेली एक्टिविटी ट्रैकर से लैस है। क्रेस्ट ऐप हेल्थ इकोसिस्टम वाली इस वॉच में कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, नोटिफिकेशन अलर्ट, डीएनडी मोड, इमरजेंसी एसओएस, फाइंड माय फोन आदि जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.