boAt Storm Plus स्मार्टवॉच लॉन्च, 1.78 इंच की डिस्प्ले और 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

boAt Storm Plus स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 15:09 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात करें तो boAt Storm Plus की कीमत 2299 रुपये है।
  • boAt Storm Plus स्मार्टवॉच में 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Storm Plus स्मार्टवॉच में 240mAh की बैटरी दी गई है।

boAt Storm Plus में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड boAt ने नई स्मार्टवॉच Storm Plus लॉन्च की है। स्मार्टवॉच में 1.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।  यहां हम आपको boAt Storm Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Storm Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो boAt Storm Plus की कीमत 2299 रुपये है। स्मार्टवॉच खरीद के लिए जुलाई 29 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टवॉच 4 कलर ऑप्शंस गनमेटल ग्रे,जेट ब्लैक, ओलिव ग्रीन और रोज पिंक में सिलिकॉन स्ट्रैप वैरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, मेटैलिक स्ट्रैप वैरिएंट में दो कलर्स – मैटेलिक ब्लैक और मेटैलिक सिल्वर मिलते हैं। स्ट्रोम प्लस लेदर स्ट्रैप वैरिएंट में ब्राउन कलर में आती है। 


boAt Storm Plus के फीचर्स और फीचर्स


boAt Storm Plus स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करती है और 700 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है।  यह स्क्वायर शेप्ड डायल में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फैसेज के साथ आती है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए हाई-क्वालिटी माइक्रोफोन दिए गए हैं। नई लॉन्च हुई स्मार्टवॉच हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर भी दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 240mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। हालांकि, ब्लूटूथ कॉलिंग एनेबल करने के बाद बैटरी लाइफ 2 दिन तक की रहती है। स्मार्टवॉच में कई काम के फीचर्स जैसे की कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल और फाइंड माय फोन भी दिए गए हैं। 

कंपनी ने अभी हाल ही में लेटेस्ट हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर स्मार्ट रिंग पेश की थी। यह इन्नोवेटिव डिवाइस स्लीक डिजाइन, सेरामिक और मेटल से बनी है। लुक के मामले में यह किसी भी लाइफस्टाइल में एक्सेसरीज की तरह आसानी से फिट हो सकती है। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट रिंग काफी लाइटवेट और पहनने में काफी कम्फर्टेबल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.