Boat Storm Connect Plus: 1,999 रुपये में लॉन्च हुई हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, जानें सभी फीचर्स

भारत में Boat Storm Connect Plus स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है और डिवाइस की रिटेल कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, अपडेटेड: 16 मई 2023 21:02 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग और हार्ट रेट सेंसर से लैस आती है
  • इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और SMS पुश नोटिफिकेशन सपोर्ट भी मिलता है
  • 1,999 रुपये इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है

Boat Storm Connect Plus की भारत में इंट्रोडक्टरी कीमत 1,999 रुपये है

Boat Storm Connect Plus स्मार्टवॉच को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टवॉच 1.91-इंच के डिस्प्ले के साथ आती है, जो 550nits तक की पीक ब्राइटनेस और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्मार्टवॉच में कंपनी के ENx एल्गोरिदम के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह ब्लूटूथ कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को खत्म करता है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेस हैं और हार्ट रेट ट्रैकर और SpO2 मॉनिटर सहित कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मौजूद हैं।
 

Boat Storm Connect Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Boat Storm Connect Plus स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है और डिवाइस की रिटेल कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। यह चार कलर वेरिएंट- एक्टिव ब्लैक, एक्टिव ब्लू, कूल ग्रे और मैरून में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को आधिकारिक Boat वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Boat Storm Connect Plus के स्पेसिफिकेशन्स

Boat Storm Connect Plus स्मार्टवॉच में 550 nits पीक ब्राइटनेस से लैस 1.91 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है और यह 2.5D कर्व्ड ग्लास है। घड़ी चौकोर डायल के साथ आती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स सीधे वॉच से फोन कॉल्स कर और उठा सकते हैं, जबकि कंपनी के ENx एल्गोरिद्म के लिए दावा किया गया है कि यह वॉच का इस्तेमाल करते हुए नॉइस-फ्री कॉलिंग ऑफर करता है।

स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग और हार्ट रेट सेंसर जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस आती है। बोट स्टॉर्म कनेक्ट प्लस में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी हैं।
Advertisement

इसमें यूजर्स को 100 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। बोट स्टॉर्म कनेक्ट प्लस में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग भी है।

Storm Connect Plus स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। घड़ी के नियमित उपयोग के साथ सात दिनों तक चलने का दावा किया गया है। स्मार्टवॉच की अन्य खासियतों में अलार्म, काउंटडाउन टाइमर, स्टॉपवॉच, SMS के लिए पुश नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और ऐप्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल और वेदर अपडेट भी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.