सिर्फ 2,999 रुपये में boAt लाई ब्‍लूटूथ स्‍पीकर Stone Spinix Pro! जानें फीचर्स

यह 20W RMS आउटपुट जनरेट करते हैं, ताकि उम्‍दा साउंड क्‍वॉलिटी बनी रहे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 16:44 IST
ख़ास बातें
  • boAt Stone Spinix Pro स्‍पीकर हुए पेश
  • इन्‍हें भारत में लाया गया है
  • 8 मार्च को लॉन्‍च होंगे बोट के ब्‍लूटूथ स्‍पीकर

एमेजॉन वेबसाइट पर नए बोट स्‍पीकर का डेडिकेटेड पेज भी लाइव हो गया है।

पॉपुलर ऑडियो और वियरेबल ब्रैंड ‘बोट' (boAt) ने भारत के लिए नए ब्‍लूटूथ स्‍पीकर का ऐलान कर दिया है। इनका नाम है- boAt Stone Spinix Pro। 8 मार्च को इन्‍हें लॉन्‍च किया जाएगा। सिलेंड्रिकल डिजाइन वाले Stone Spinix Pro को खूबसूरत और ट्रेंडी दिखाने के लिए कंपनी ने इनमें एलईडी लाइट स्ट्रिप भी लगाई है। कंपनी का कहना है कि यह 20W RMS आउटपुट जनरेट करते हैं, ताकि उम्‍दा साउंड क्‍वॉलिटी बनी रहे। 
 

boAt Stone Spinix Pro Price 

boAt Stone Spinix Pro ब्‍लूटूथ स्‍पीकर की कीमत 2999 रुपये है। इन्‍हें 8 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा और एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। एमेजॉन वेबसाइट पर नए बोट स्‍पीकर का डेडिकेटेड पेज भी लाइव हो गया है। 
 

boAt Stone Spinix Pro Specifications 

दावा किया जा रहा है कि बोट के नए ब्‍लूटूथ स्‍पीकर 8 घंटों तक बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इनमें ट्रू वायरलेस स्‍टीरियो (TWS) टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है, जिसकी मदद से लोग एकसाथ दो boAt Stone Spinix Pro को कनेक्‍ट कर सकते हैं। इनमें Bluetooth 5.0, AUX, USB, TF Card और FM रेडियो की सुविधा भी है। 

boAt Stone Spinix Pro पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं हैं। इन्‍हें IPX4 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी के छीटों और हल्‍की बारिश से होने वाले नुकसान से बचे रह जाते हैं। यानी आप इन्‍हें आउटडोर में भी इस्‍तेमाल कर पाएंगे। खासकर कि अगर एक छोटे ग्रुप में बाहर किसी पार्टी का प्‍लान हो। जैसाकि हमने बताया इन्‍हें 8 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। उसके बाद ही खरीदा जा सकेगा। एमेजॉन पेज पर जाकर boAt Stone Spinix Pro को बारीकी से समझा जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.