boAt Enigma Z20 स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग, Bluetooth, SpO2 हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

boAt Enigma Z20 में सर्कुलर डायल आता है। जिसके दाहिनी तरफ एक रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है।

boAt Enigma Z20 स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग, Bluetooth, SpO2 हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच boAt Enigma Z20 को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 शामिल
  • इस वॉच में 250 कॉन्टेक्स सेव किए जा सकते हैं।
  • यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट भी है।
विज्ञापन
boAt ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच boAt Enigma Z20 को लॉन्च किया है। यह एलसीडी डायल के साथ आती है। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 शामिल हैं। स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 दिन तक चल सकती है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाली इस वॉच में 250 कॉन्टेक्स सेव किए जा सकते हैं। साथ ही यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट भी है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी फीचर्स। 
 

boAt Enigma Z20 price

boAt Enigma Z20 की कीमत 3,299 रुपये है। यह जेट ब्लैक कलर वेरिएंट का प्राइस है। जबकि ब्राउन लेदर, और मेटल ब्लैक वेरिएंट्स की कीमत 3,499 रुपये है। इसे Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। साथ ही वियरेबल कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

boAt Enigma Z20 price specifications

boAt Enigma Z20 में सर्कुलर डायल आता है। जिसके दाहिनी तरफ एक रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है। यह 1.51 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ आती है जिसमें हाई डेफिनिशन (HD) रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉचफेस हैं। यानी पसंद के अनुसार यूजर इसके डिस्प्ले लुक को चेंज कर सकता है। स्मार्टवॉच में IP68 रेटिंग है जो इसे डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बनाती है। 

स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, और स्लीप ट्रैकर के साथ आती है। SOS फीचर भी इसमें दिया गया है जो डीस्ट्रेस अलर्ट भेजता है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। यह ब्रीदिंग और सिडेंटरी अलर्ट भी यूजर को भेजती है। इसमें इनबिल्ट माइक, डायल पैड, और 250 कॉन्टेक्ट स्टोर करने की कैपिसिटी है। इससे ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल, वेदर जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। सिंगल चार्ज में यह 5 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi जल्द लॉन्च कर सकती है K70 Ultra, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग
  2. Mahindra ने शुरू की XUV 3X0 की बुकिंग्स, 26 मई से होगी डिलीवरी
  3. Tesla में छंटनी जारी, इस वर्ष कंपनी से बाहर हो चुके हैं 6,000 वर्कर्स
  4. Samsung Galaxy M35 लॉन्च होगा 6000mAh बैटरी, 6GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ!
  5. WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट कैप्चर पर लगाएगा रोक
  6. HMD ने लॉन्‍च किया पत्‍थर सा मजबूत स्‍मार्टफोन HMD XR21! टैबलेट भी लाई
  7. क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Kia EV6 Facelift का ग्लोबली हुआ खुलासा, नया डिजाइन, फीचर्स और रेंज
  9. Sony Xperia 1 VI स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 4 कैमरे, कीमत चौंका देगी!
  10. HTC की भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Qualcomm का हो सकता है प्रोसेसर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »