boAt ने अपना पहला स्मार्ट ऑडियो डिवाइस boAt Airdopes Prime 800D पेश कर दिया है, जिनमें Google Gemini के साथ तैयार किया गया AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म boAt CREST AI दिया गया है।
boAt CREST AI ईयरबड्स अनुभव को बेहतर बनाता है।
Photo Credit: boAt
boAt ने आज अपने पहले स्मार्ट ऑडियो डिवाइस को लॉन्च किया है, जिनमें boAt CREST AI का इस्तेमाल किया गया है। यह Google Gemini के साथ डिजाइन किया गया एक AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म है। इस लॉन्च के साथ boAt पर्सनल ऑडियो के लिए एक नया कॉन्सेप्ट Intelligent Ears पेश कर रहा है। अब ईयरबड्स का उपयोग सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि समझने, बातचीत करने और मदद करने के लिए है। इसके साथ सबसे पहले Airdopes Prime 800 D के साथ-साथ Airdopes Prime 701 ANC और Nirvana Ion ANC भी शामिल हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
boAt Airdopes Prime 800D with CREST AI की कीमत ₹1,999 है। ईयरबड्स Raven Black और Royal Blue कलर में उपलब्ध हैं। इन ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
boAt Airdopes Prime 800D में CREST AI के साथ डॉल्बी ऑडियो और boAt सिग्नेचर साउंड के लिए ट्यून्ड 11mm डायनामिक ड्राइवर मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 45 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा 4 माइक्रोफोन और AI-ENx टेक्नोलॉजी दी गई है। CREST AI कंपनी के boAt Airdopes Prime 701 ANC और boAt Nirvana Ion ANC में भी उपलब्ध है। CREST AI वाले और भी प्रोडक्ट्स आने की उम्मीद है, क्योंकि boAt अपनी नेक्स्ट जेन के डिवाइस में वॉइस-बेस्ड अनुभव को बढ़ा रहा है। boAt Crest AI के फीचर्स मिलकर ईयरबड्स को रेफ्रेंस समझने, बातचीत में मदद करने और दिन भर यूजर्स की मदद करने में सक्षम बनाते हैं।
यह लॉन्च Google Cloud के साथ boAt की साझेदारी के साथ अगला फेज है जो CREST AI को एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म से ऐसे प्रोडक्ट्स में बदल रहा है जिन्हें कंज्यूमर्स अपनी डेली की जिंदगी में उपयोग कर सकते हैं। यह सामान्य ऑडियो हार्डवेयर से आगे बढ़कर स्मार्ट, बातचीत करने वाले डिवाइस बनाने की दिशा में एक कदम है। ये डिवाइस साउंड, कनेक्टिविटी और एआई को इस तरह से प्रदान करते हैं जो कि कंज्यूमर्स के सुनने, बातचीत करने, काम करने और इंटरैक्ट करने के तरीके को बेहतर बना सकते हैं। CREST AI जैसे-जैसे बेहतर होगा तो यह boAt के डिवाइस पोर्टफोलियो में एक इंटेलिजेंस लेयर बन जाएगा, जिससे ज्यादा रेफ्रेंस-बेस्ड और हैंड्स-फ्री अनुभव मिलेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी