Boat Airdopes 621 TWS ईयरफोन्स 150 घंटे की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Boat Airdopes 621 ईयरफोन्स को इंट्रोडक्टरी 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जो कि Amazon के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 मार्च 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Boat Airdopes 621 TWS में मौजूद है Bluetooth v5.0
  • 5 मिनट के चार्ज पर इसका इस्तेमाल 1 घंटे आराम से किया जा सकता है
  • बोट एयरडोप्स टीडब्ल्यूएस केस में 2,600 एमएएच की बैटरी मिलती है

कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें आपको एक्टिव ब्लैक और व्हाइट फ्रॉस्ट मिलेंगे।

Boat Airdopes 621 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन ईयरफोन्स को लेकर दावा किया गया है कि यह 150 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करते हैं। कंपनी का कहना है कि इन ईयरफोन्स के केस को पावर बैंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इस ऑडियो डिवाइस में फास्ट पेयरिंग के लिए boAt की IWP टेक्नोलॉजी भी फीचर है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें Boat सिग्नेचर साउंड, ब्लूटूथ वी5.0, बेस ड्राइवर्स के साथ-साथ गूगल असिस्टेंट और Apple का Siri वॉयस असिस्टेंट शामिल हैं।
 

Boat Airdopes 621 price, availability

Boat Airdopes 621 ईयरफोन्स को इंट्रोडक्टरी 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जो कि Amazon के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें आपको एक्टिव ब्लैक और व्हाइट फ्रॉस्ट मिलेंगे।
Advertisement
 

Boat Airdopes 621 specifications

Boat Airdopes 621 ईयरफोन्स को लेकर दावा किया गया है कि यह कुल मिलाकर 150 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करते हैं। प्रत्येक ईयरबड को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 5.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। वहीं, इसमें 35एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके केस में 2,600 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। Boat का कहना है कि यह केस 5 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और 5 मिनट के चार्ज पर इसका इस्तेमाल 1 घंटे आराम से किया जा सकता है। यही नहीं, इस केस का इस्तेमाल पावर बैंक के रूप में भी किया जा सकता है और इसमें डिज़िटल स्क्रीन भी दी गई है जिसमें केस की बची बैटरी देखी जा सकती है।

Boat Airdopes 621 में टच कंट्रोल और IWP Technology फीचर की गई है, जो कि केस ओपन होते ही क्विक पेयरिंग में मदद करती है। इसमें 6mm मूविंग कॉयल ड्राइवर्स और ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है, जो कि 10 मीटर की दूरी पर भी एक मजबूत कनेक्शन प्रदान करता है। ईयरफोन्स वॉटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए IPX7 रेटेड है। इसमें हैंड-फ्री कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट और Siri voice असिस्टेंट दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.