Black Shark ने लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच GS3, AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी लाइफ जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

इसमें कनेक्टिविटी के लिए अलग डेडीकेटेड चिप दी गई है जो कि GNSS चिप है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2024 08:47 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark GS3 स्मार्टवॉच में 1.43 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले है।
  • इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Photo Credit: Weibo/Black Shark

Black Shark ने अपनी नई स्मार्टवॉच Black Shark GS3 को लॉन्च किया है। यह एक रग्ड स्मार्टवॉच है जो कि रफ-टफ बिल्ड के साथ आती है। इसे कठिन से कठिन हालातों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें रग्ड डिजाइन है, लम्बी बैटरी लाइफ है और कई तरह के आकर्षक फीचर्स हैं। यह 21 दिन तक चल सकती है। साथ ही इसमें 50 मीटर तक वॉटर रस्सिटेंस भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
 

Black Shark GS3 Smartwatch Price

Black Shark GS3 स्मार्टवॉच की कीमत 499 युआन (लगभग 5,800 रुपये) बताई गई है। इसे JD.com से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Black Shark GS3 Smartwatch Specifications

Black Shark GS3 स्मार्टवॉच में 1.43 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें कि 60Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टवॉच 8H+ Corning Gorilla Glass के साथ आती है जो इसे सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एक रोटेटिंग डिजिटल क्राउन बटन भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी करती है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी है। साथ ही साथ वॉच में कॉम्प्रिहेंसिव डेटा लॉगिंग फीचर भी है जिससे यूजर स्टेप काउंट कर सकता है, कैलोरी माप सकता है और प्रशेर भी माप सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए अलग डेडीकेटेड चिप दी गई है जो कि GNSS चिप है। यह GPS, Beidou, GLONASS, GALILEOGPS, और QZSS सैटेलाइट सिस्टम को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में 5ATM वॉटर रसिस्टेंस है। साथ ही यह IP69K रेटेड है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाती है। यानी कि स्वीमिंग के दौरान भी इसे पहना जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 21 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.