महज 1499 रुपये में मिल रही ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, कंपनी का दावा 15 दिनों तक चलेगी बैटरी!

अगर आप 2 हजार रुपये से कम के बजट में कोई नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये 5 बेस्ट ऑप्शन हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2023 16:17 IST

Gizmore GLOW Z में 1.78 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gizmore

स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए भारत में टेक कंपनियां तेजी के साथ स्मार्टवॉच पेश कर रही हैं। अगर आप 2 हजार रुपये से कम के बजट में कोई नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए 5 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ये स्मार्टवॉच भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।

Gizmore GLOW Z
Advertisement
Gizmore GLOW Z की एमआरपी 6,999 रुपये है, लेकिन यह 78 प्रतिशत छूट के बाद 1,499 रुपये में लिस्ट की गई है। Gizmore GLOW Z में 1.78 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 368 x 448 पिक्सल है। डिस्प्ले 600 NITS तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच  एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चल सकती है, जिसके चलते आप लंबे समय तक बिना चार्ज करे रह सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह वॉच प्रीमियम मैटेलिक बॉडी से तैयार की गई है और इसे IP67 रेटिंग मिलती है। यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करती है।

boAt Storm call
boAt Storm call की एमआरपी 7,990 रुपये है, लेकिन यह 78 प्रतिशत छूट के बाद 1,699 रुपये में लिस्टेड है। boAt Storm call में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस है। 
Advertisement

Fire-Boltt Rise
Fire-Boltt Rise की एमआरपी 11,999 रुपये है, लेकिन यह 83 प्रतिशत छूट के बाद 1,999 रुपये में उपलब्ध है। Fire-Boltt Rise में 1.85 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच वॉयस एसिस्टेंट और 130 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

Noise Icon 2
Noise Icon 2 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर  70 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,799 रुपये में मिल रही है, जबकि इसकी एमआरपी 5,999 रुपये है। यह वॉच 1.8 इंच की डिस्प्ले से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ AI वॉयस एसिस्टेंट और 60 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।
Advertisement

Boult Drift Pro
Boult Drift Pro फ्लिपकार्ट पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,899 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी एमआरपी 9,999 रुपये है। स्पेसिफिकेसंस की बात की जाए तो Boult Drift Pro में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 800 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दमदार हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  2. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  3. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  4. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  5. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  6. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  7. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  9. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  10. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.