Apple Watch Series 4 की बिक्री भारत में शुरू

ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR के साथ Apple Watch Series 4 को भी लॉन्च किया था। भारत में Apple Watch Series 4 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल वॉच सीरीज 4 की भारत में शुरुआती कीमत 40,900 रुपये
  • Apple Watch Series 4 में होगा 30 प्रतिशत तक बड़ा डिस्प्ले
  • watchOS 5 पर चलेगी Apple Watch Series 4
ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR के साथ Apple Watch Series 4 को भी लॉन्च किया था। याद करा दें कि ऐप्पल वॉच सीरीज 4 की भारत में कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी पिछले सप्ताह ही सामने आई थी। भारत में Apple Watch Series 4 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है। ऐप्पल वॉच सीरीज 4 का 40 मिलीमीटर जीपीएस वेरिएंट 40,900 रुपये और 44 मिलीमीटर सेल्युलर मॉडल का दाम 80,900 रुपये है।
 

Apple Watch Series 4 की उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

ऐप्पल वॉच सीरीज 4 भारत में ऑफलाइन मार्केट में बेची जा रही है। साइट IndiaiStore ने भी कंफर्म किया रिटेलर ने स्मार्टवॉच सीरीज का स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। ई-कॉमर्स साइट Amazon ने 40 मिलीमीटर और 44 मिलीमीटर जीपीएस वेरिएंट को लिस्ट कर दिया है, वहीं Flipkart पर जीपीएस वेरिएंट का 44 मिलीमीटर मॉडल उपलब्ध है। अमेजन ने लॉन्च ऑफर्स से भी पर्दा उठा दिया है, ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच को आप बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। IndiaiStore पर लिस्टिंग के मुताबिक, सिटी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत (ईएमआई) कैशबैक और बिना ब्याज वाली ईएमआई पर 5एक्स रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। बजाज फिनसर्व कार्ड पर भी बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।
Advertisement
 

Apple Watch Series 4 की भारत में कीमत

ऐप्पल वॉच सीरीज 4 जीपीएस मॉडल के 40mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये होगी। वहीं इसका 44mm वेरिएंट 43,900 रुपये में बेचा जाएगा। अब बात ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के सेल्युलर एडिशन की। 40mm वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये तो वहीं 44mm वेरिएंट की कीमत 52,900 रुपये होगी। जीपीएस और सेल्युलर एडिशन सिल्वर, स्पेस ग्रे के अलावा गोल्ड एल्युमीनियम फिनिश वेरिएंट में मिलेगा। Apple Watch Series 4 सेल्युलर एडिशन के 40mm वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। बता दें कि यह वेरिएंट स्टेनलेस स्टील फिनिश और स्पोर्ट बैंड के साथ आएगा। मिलनीज़ लूप रिस्टबैंड के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। अब बात सेल्युलर एडिशन की। 44mm वाला स्टेनलेस स्टील वेरिएंट की कीमत 71,900 रुपये है, यह मॉडल स्पोर्ट बैंड के साथ आएगा। मिलनीज़ लूप रिस्टबैंड के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 80,900 रुपये है।
 

Apple Watch Series 4 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की तुलना में Apple Watch Series 4 में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले है। नई वॉच 40mm और 44mm दो वेरिएंट में आएगी। सीरीज 4 का डिजाइन काफी हद तक सीरीज 3 से मिलता जुलता है। लेकिन नई ऐप्पल सीरीज 4 में आपको एज-टू-एज डिजाइन और इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन की जगह में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Series 3 से तुलना की जाए तो ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में 64 बिट वाले डुअल-कोर एस4 चिपसेट के साथ नए जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट की वजह से स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस दो गुना तक तेज होगी। Series 4 में नेक्सट-जेन एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी डायनमिक रेंज 2x है।

Apple Watch Series 4 का स्पीकर 50 प्रतिशत तेज है। इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन को स्पीकर से दूर किया गया है। ऐप्पल के सीओओ जेफ विलियम्स ने कहा कि ऐप्पल वॉच का बैक पैनल ब्लैक सिरेमिक और सेफायर क्रिस्टल से बना है। ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फॉल डिटेक्शन मौजूद है जो इमरजेंसी सर्विस अलर्ट करता है और SOS कॉन्टेक्ट को सूचित करता है। केवल इतना ही नहीं, ऐप्पल वॉच सीरीज 4 आपको लो हार्ट रेट होने पर नोटिफिकेशन भेजेगी और एट्रियल फाइब्रिलेशन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) अलर्ट भी मुहैया कराएगी। जेफ विलियम्स ने कहा कि यह ऐसा पहला प्रोडक्ट है जिसमें ECG सपोर्ट है। आपके iPhone में मौजूद हेल्थ ऐप में रिजल्ट स्टोर होंगे। यूजर्स चाहें तो रिजल्ट को पीडीएफ फाइल में बदल सकते हैं। अमेरिका में यूजर्स के लिए यह हेल्थ फीचर्स इस साल के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नई स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ होगी, यह ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगी। Apple Watch Series 4 लेटेस्ट watchOS 5 पर चलेगी। बड़ा डिस्प्ले होने की वजह से यूआई को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.