Apple Watch Series 4 की भारत में यह होगी कीमत

Apple Watch Series 4 के साथ कंपनी ने iPhone 2018 मॉडल को भी पेश किया है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि ऐप्पल वॉच सीरीज़ 4 की भारत में शुरुआती कीमत 40,900 रुपये होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 17:37 IST
ख़ास बातें
  • watchOS 5 पर चलेगी Apple Watch Series 4
  • Apple Watch Series 4 में होगी 30 प्रतिशत तक बड़ा डिस्प्ले
  • ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के जीपीएस मॉडल की अमेरिका में कीमत 399 डॉलर
Apple Watch Series 4 को कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद ऐप्पल पार्क कैंपस में इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के साथ कंपनी ने iPhone 2018 मॉडल को भी पेश किया है। इवेंट के दौरान ऐप्पल ने Apple Watch Series 4 की अमेरिका में कीमत से पर्दा उठाया था। अमेरिका में ऐप्पल वॉच सीरीज 4 की कीमत 399 डॉलर (लगभग 28,700 रुपये) है। ऐप्पल की नई सीरीज 4 की प्री-बुकिंग 14 सितंबर से शुरू होगी। 21 सितंबर से जीपीएस वेरिएंट और जीपीएस+सिम सपोर्ट वाले वेरिएंट की बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई सीरीज़ की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन गैजेट्स 360 को पता चला है कि ऐप्पल वॉच सीरीज़ 4 की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये होगी।

Apple Watch Series 4 के सेल्युलर एडिशन की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये होगी। नई वॉच सीरीज watchOS 5 पर चलेगी। नई Apple Watch Series 4 वाटरप्रूफ तो है ही लेकिन साथ ही इसमें आपको ECG फीचर और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर मिलेगा। ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की तुलना में Apple Watch Series 4 में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले है। इसका स्पीकर 50 प्रतिशत तेज है। नई स्मार्टवॉच में 64 बिट वाले डुअल-कोर एस4 चिपसेट के साथ नए जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट की वजह से स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस दो गुना तक तेज होगी।
Advertisement
 

Apple Watch Series 4 की भारत में कीमत

ऐप्पल वॉच सीरीज 4 जीपीएस मॉडल के 40mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये होगी। वहीं इसका 44mm वेरिएंट 43,900 रुपये में बेचा जाएगा। अब बात ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के सेल्युलर एडिशन की। 40mm वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये तो वहीं 44mm वेरिएंट की कीमत 52,900 रुपये होगी। जीपीएस और सेल्युलर एडिशन सिल्वर, स्पेस ग्रे के अलावा गोल्ड एल्युमीनियम फिनिश वेरिएंट में मिलेगा। Apple Watch Series 4 सेल्युलर एडिशन के 40mm वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। बता दें कि यह वेरिएंट स्टेनलेस स्टील फिनिश और स्पोर्ट बैंड के साथ आएगा। मिलनीज़ लूप रिस्टबैंड के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है।

अब बात सेल्युलर एडिशन की। 44mm वाला स्टेनलेस स्टील वेरिएंट की कीमत 71,900 रुपये है, यह मॉडल स्पोर्ट बैंड के साथ आएगा। मिलनीज़ लूप रिस्टबैंड के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 80,900 रुपये है। स्टेनलेस स्टील केस स्पेस ब्लैक और गोल्ड कलर में आएगा। ऐप्पल ने अभी Apple Watch Series 4 की भारत में उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। नई वॉच सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने भारत में ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की कीमत में कटौती कर दी है। Apple Watch Series 3 जीपीएस का 38mm वेरिएंट अब 28,900 रुपये में मिल रहा है। सेल्युलर एडिशन का 38mm वेरिएंट की कीमत 39,080 रुपये थी लेकिन अब यह 37,900 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement
 

Apple Watch Series 4 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की तुलना में Apple Watch Series 4 में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले है। नई वॉच 40mm और 44mm दो वेरिएंट में आएगी। सीरीज 4 का डिजाइन काफी हद तक सीरीज 3 से मिलता जुलता है। लेकिन नई ऐप्पल सीरीज 4 में आपको एज-टू-एज डिजाइन और इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन की जगह में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Series 3 से तुलना की जाए तो ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में 64 बिट वाले डुअल-कोर एस4 चिपसेट के साथ नए जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट की वजह से स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस दो गुना तक तेज होगी। Series 4 में नेक्सट-जेन एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी डायनमिक रेंज 2x है।

Apple Watch Series 4 का स्पीकर 50 प्रतिशत तेज है। इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन को स्पीकर से दूर किया गया है। ऐप्पल के सीओओ जेफ विलियम्स ने कहा कि ऐप्पल वॉच का बैक पैनल ब्लैक सिरेमिक और सेफायर क्रिस्टल से बना है। ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फॉल डिटेक्शन मौजूद है जो इमरजेंसी सर्विस अलर्ट करता है और SOS कॉन्टेक्ट को सूचित करता है। केवल इतना ही नहीं, ऐप्पल वॉच सीरीज 4 आपको लो हार्ट रेट होने पर नोटिफिकेशन भेजेगी और एट्रियल फाइब्रिलेशन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) अलर्ट भी मुहैया कराएगी। जेफ विलियम्स ने कहा कि यह ऐसा पहला प्रोडक्ट है जिसमें ECG सपोर्ट है। आपके iPhone में मौजूद हेल्थ ऐप में रिजल्ट स्टोर होंगे। यूजर्स चाहें तो रिजल्ट को पीडीएफ फाइल में बदल सकते हैं। अमेरिका में यूजर्स के लिए यह हेल्थ फीचर्स इस साल के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नई स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ होगी, यह ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगी। Apple Watch Series 4 लेटेस्ट watchOS 5 पर चलेगी। बड़ा डिस्प्ले होने की वजह से यूआई को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.