ऐप्पल वाच का है इंतज़ार? यह होगी भारत में इसकी कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2015 18:50 IST
गैजेट्स 360 ने आपको सबसे पहले जानकारी दी थी कि ऐप्पल वाच को भारत में 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब हमें ऐप्पल के पहले स्मार्टवाच की कीमत को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ऐप्पल वाच स्पोर्ट के 38 एमएम वेरिएंट की कीमत 30,900 रुपये से शुरू होगी और 42 एमएम वेरिएंट 34,900 रुपये में मिलेगा। दोनों ही कीमतें सारे टैक्स को मिलाकर हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में 38 एमएम और 42 एमएम मॉडल की कीमत क्रमशः 349 डॉलर (करीब 22,700 रुपये) और 399 डॉलर (करीब 25,900 रुपये) है।

ऐप्पल की योजना भारत में अपने स्मार्टवाच के सारे मॉडल पेश करने की है। सबसे महंगा ऐप्पल वाच एडिशन भारत में 14.2 लाख रुपये में मिलेगा। इस डिवाइस की अमेरिका में कीमत 17,000 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) है। वाच के बैंड के सारे रेंज भी भारत में पेश किए जाएंगे जिसकी कीमत 3,900 रुपये से शुरू होगी। ऐप्पल वाच (स्टेनलेस स्टील केस) की भारत में कीमत 48,900 और 95,900 रुपये के बीच होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.