Apple Powerbeats Pro 2 में होगी 45 घंटे चलने वाली बैटरी, ANC समेत कई फीचर्स

Apple Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स को इस साल लॉन्‍च करने की तैयारी है। इनका ओरिजिनल मॉडल करीब 6 साल पहले आया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple Powerbeats Pro 2 इस साल होंगे लॉन्‍च
  • 45 घंटों की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में मिलेगी
  • इन्‍हें 27 हजार रुपये के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है

Powerbeats Pro 2 की सबसे बड़ी खूबी इनमें मिलने वाली हार्ट-रेट मॉनिटर की सुविधा हो सकती है।

Apple Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स को इस साल लॉन्‍च करने की तैयारी है। इनका ओरिजिनल मॉडल करीब 6 साल पहले आया था। Powerbeats Pro 2 की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है, लेकिन कुछ तस्‍वीरें और स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। दावा है कि इन्‍हें चार कलर्स- जेट ब्‍लैक, क्विक सैंड, इलेक्ट्रिक ऑरेंज और हाइपर पर्पल में लाया जाएगा। ईयरबड्स का डिजाइन ओवर-द ईयर होगा यानी ये कानों पर फ‍िट होकर ऊपर की तरफ से ग्रिप बनाएंगे। ऐपल पांच तरह के ईयरटिप भी लाएगी, जिनमें एक्‍स्‍ट्रा स्‍मॉल, स्‍मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्‍स्‍ट्रा लार्ज शामिल होंगे। 

Powerbeats Pro 2 की सबसे बड़ी खूबी इनमें मिलने वाली हार्ट-रेट मॉनिटर की सुविधा हो सकती है। यह फीचर वर्कआउट के टाइम पर काम आएगा। ये ईयरबड्स रन करेंगे ऐपल की H2 चिप पर और 45 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ आएंगे। दावा है कि हरेक ईयरबड सिंगल चार्ज में 10 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। सिर्फ 5 मिनट केस में रखकर बड्स को 90 मिनट तक इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। 
 

कहा जाता है कि Powerbeats Pro 2 में ऐपल ने अपना सबसे एडवांस्‍ड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) लगाया है। साथ में ट्रांसपेरेंसी मोड होगा जो यूजर्स को उनके आसपास के माहौल के बारे में भी जागरूक करेगा। दावा है कि ये ईयरबड्स बैलेंस म्‍यूजिक और डीप बास के साथ आएंगे। 
Advertisement

Powerbeats Pro 2 में मजबूत ब्‍लूटूथ कनेक्टिव‍िटी मिलेगी। स्‍पेशल ऑडियो, हैंड्स-फ्री सिरी आदि का सपोर्ट होगा। हरेक ईयरबड्स में 3 माइक्रोफोन लगे होंगे, जिससे वॉइस बेहतर होगी और बैकग्राउंड नॉइस भी कम किया जा सकेगा।  Powerbeats Pro 2 को एंड्रॉयड यूजर्स भी इस्‍तेमाल कर पाएंगे। उन्‍हें वन-टच पेयरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि फीचर्स मिलेंगे। 

ईयरबड्स का चार्जिंग केस वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। ये आईपीएक्‍स4 रेटेड होंगे यानी पानी और पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रहेंगे। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो इन्‍हें 299.95 यूरो (लगभग 27,043 रुपये) में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.