Apple ने लॉन्च किए AirPods (3rd Generation), Rs 19 हजार से कम है कीमत

Apple ने 'Unleashed' इवेंट में थर्ड जेनरेशन के AirPods को पेश किया। नए एंट्री-लेवल AirPods, AirPods 2 के सक्सेसर हैं, जिनको मार्च 2019 में लाया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Apple AirPods (3rd Generation) की कीमत 18,500 रुपये है।
  • नए AirPods में एक स्किन-डिटेक्ट सेंसर भी दिया गया है।
  • AirPods (2nd Generation) अब 12,900 रुपये की नई कीमत पर उपलब्ध होंगे।

AirPods (3rd Generation) छह घंटे तक सुनने का टाइम और चार घंटे तक के टॉकटाइम के साथ एक घंटे की एक्सट्रा बैटरी लाइफ देते हैं।

Apple ने सोमवार को अपने 'Unleashed' इवेंट में थर्ड जेनरेशन के AirPods या ​​AirPods (3rd Generation) को पेश किया। नए एंट्री-लेवल AirPods, AirPods 2 के सक्सेसर हैं, जिनको मार्च 2019 में लाया गया था। पिछले मॉडल या ओरिजनल AirPods के विपरीत, जिन्हें 2016 में लॉन्च किया गया था, Apple AirPods (3rd Generation) एक अपग्रेडेड डिज़ाइन के साथ आते हैं जो काफी हद तक AirPods Pro के समान दिखता है। बेहतर ग्रिप और बेहतर एर्गोनॉमिक्स देने के लिए इसके स्टेम छोटे हैं। ये AirPods भी स्टैंडर्ड तौर पर वायरलेस चार्जिंग केस के साथ आते हैं जो कि Apple के MagSafe को सपोर्ट करता है। नए AirPods के अलावा कंपनी Apple Music Voice सर्विस और नए HomePod मिनी कलर ऑप्शन जैसे ब्लू, ऑरेंज और येलो लेकर आई है।
 

Apple AirPods (3rd Generation) price in India, availability details

भारत में Apple AirPods (3rd Generation) की कीमत 18,500 रुपये है। इन्हें Apple Apple India Online Store पर से सोमवार से ऑर्डर किया जा सकेगा और मंगलवार 26 अक्टूबर से ये सेल पर जाएंगे। अमेरिका में नए AirPods 179 डॉलर (लगभग 13,500 रुपये) में उपलब्ध होंगे। ईयरबड्स मंगलवार से 26 से अधिक अन्य देशों और क्षेत्रों में भी उपलब्ध होंगे।

2019 में AirPods (2nd Generation) को भारत में 14,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। Apple एक वायरलेस चार्जिंग केस ऑप्शन भी लाई जिसकी कीमत 18,900 रुपये थी। AirPods 2 को यूएस में 79 डॉलर (लगभग 5,800 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया था, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस वाला मॉडल 199 डॉलर (लगभग 14,600 रुपये) में उपलब्ध था।

Apple ने विशेष रूप से AirPods (2nd Generation) को बंद नहीं किया है क्योंकि यह 12,900 रुपये की नई कीमत पर उपलब्ध होगा। AirPods Pro भी 24,900 रुपये की मौजूदा कीमत पर उपलब्ध रहेगा। 
 

Apple AirPods (3rd Generation) specifications

Apple AirPods (3rd Generation) में जो सबसे अधिक ध्यान देने योग्य और बड़ा बदलाव है, वह इसका AirPods Pro जैसा डिज़ाइन है। ईयरबड्स भी प्रेशर कंट्रोल के लिए फोर्स सेंसर के साथ आते हैं - बिल्कुल AirPods Pro की तरह। इसके अलावा, Apple AirPods (3rd Generation) में पिछले मॉडल की तरह - हैंड्स-फ्री 'Hey Siri' वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल है। Apple Music में Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। नया मॉडल एक कस्टम ड्राइवर और एक हाइ डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर के साथ आता है जो दोनों को बेस आउटपुट बढ़ाने और क्लीन हाइ फ्रिक्वेंसी डेलीवर करने में मदद करता है।

Apple ने FaceTime कॉल के लिए फुल एचडी वॉयस क्वालिटी देने के लिए AAC-ELD कोडेक का सपोर्ट दिया है। इसमें एडेप्टिव EQ सपोर्ट भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह यूजर के कान में एयरपॉड्स के फिट होने के आधार पर रियल टाइम में साउंड ट्यून करने में मदद करता है। इसके अलावा इनमें डायनेमिक हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशिअल ऑडियो शामिल है - वह तकनीक जो पहले AirPods Pro और AirPods Max में उपलब्ध थी।
Advertisement

नए AirPods में एक स्किन-डिटेक्ट सेंसर भी शामिल है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह पता लगा लेता है कि ईयरबड्स कान में हैं या जेब में या टेबल पर हैं। और हटाए जाने पर यह प्लेबैक को रोक देता है।

बैटरी के मामले में Apple का दावा है कि AirPods (3rd Generation) पिछली जेनरेशन की तुलना में छह घंटे तक सुनने का टाइम और चार घंटे तक के टॉकटाइम के साथ एक घंटे की एक्सट्रा बैटरी लाइफ देते हैं। बंडल केस पर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है जो मैगसेफ प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इन्हें केवल पांच मिनट की चार्जिंग में लगभग एक घंटे की बैटरी लाइफ देने के लिए रेट किया गया है। 
Advertisement
 

Apple Music Voice

नए AirPods के साथ, Apple ने अपने वर्चुअल इवेंट में Apple Music Voice को नए सब्सक्रिप्शन-आधारित प्लान के रूप में पेश किया, जो 49 रुपये (यूएस में 4.99 डॉलर) प्रति माह में उपलब्ध होगा। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जो सिरी का उपयोग करके Apple Music का इस्तेमाल कर रहे हैं। नए प्लान शुरू में दुनिया भर के 17 देशों में उपलब्ध होगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, चीन मेनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, स्पेन, ताइवान, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। 

Apple Music का इंडिविजुअल प्लान 99 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। वहीं फैमिली प्लान अधिकतम 6 अकाउंट्स के साथ 149 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। ये दोनों मौजूदा प्लान ऐप्पल म्यूज़िक की प्रीमियम ऑफरिंग को सपोर्ट करते हैं। जिसमें स्पेशिअल ऑडियो और लॉसलैस ऑडियो, लिरिक्स और म्यूज़िक वीडियो शामिल हैं जो नए वॉयस प्लान के साथ उपलब्ध नहीं हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  2. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  7. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  2. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
  6. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  10. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.