35 घंटे तक की बैटरी और Gaming Mode के साथ Anker Soundcore Life Note 3 TWS भारत में लॉन्च, ये है प्राइस...

Soundcore Life Note 3 TWS ईयरबड्स की कीमत भारत में 7,999 रुपये है। Anker के यह Soundcore ईयरफोन्स को ब्लैक कलर वेरिएंट में Flipkart द्वारा खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Soundcore Life Note 3 में मिलता है Find My Device फीचर
  • साउंडकोर लाइफ नोट 3 में 11mm कम्पोजिट ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • ईयरफोन्स की सेल Flipkart पर शुरू हो चुकी है

Anker के यह Soundcore ईयरफोन्स को ब्लैक कलर वेरिएंट में आते हैं

Anker Soundcore Life Note 3 TWS ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), गेमिंग मोड और बेस-अप टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ब्रांड का दावा है कि यह ईयरफोन्स सिंगल चार्ज पर 35 घंटे तक का प्लेबैक डिलीवर करते हैं। इसके अलावा, इस डिवाइस में Find फीचर दिया गया है, जो कि यूज़र्स को उनके ईयरबड्स खो जाने की स्थित में ढूंढने में मदद करता है। साउंडकोर लाइफ नोट 3 ईयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि इसे वाटर रिस्सटेंट बनाती है।
 

Anker Soundcore Life Note 3 price, availability

Soundcore Life Note 3 TWS ईयरबड्स की कीमत भारत में 7,999 रुपये है। Anker के यह Soundcore ईयरफोन्स को ब्लैक कलर वेरिएंट में Flipkart द्वारा खरीदा जा सकता है।
 

Anker Soundcore Life Note 3 specifications

Soundcore Life Note 3 TWS ईयरफोन्स में कॉम्पैक्ट एर्गोनॉमिक-डिज़ाइन के ईयरबड्स दिए गए हैं, जो कि ग्लॉसी चार्जिंग केस के साथ आते हैं। इस केस में कार्बन फाइबर पैटर्न फिनिश मौजूद है। इन ईयरफोन्स में 11mm कम्पोजिट ड्राइवर्स दिए गए हैं और इसमें एक्सल्यूसिव Bass Up टेक्नोलॉजी दी गई है। इन ईयरबड्स को आप Soundcore App के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं, जो कि यूज़र्स को EQ profile क्रिएट करने और 22 अलग-अलग इक्वलाइज़र सेटिंग्स में से चुनने की इज़ाजत देता है।

Anker के Soundcore ईयरफोन्स में मल्टी-मोड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट मिलता है, जिसको लेकर कहा गया है कि लोकेशन के आधार पर सुनने के अनुभव को ऑप्टिमाइज़ करता है। इसके अलावा, इसमें ट्रांसपोर्ट, आउटडोर और इंडोर मोड दिया गया है, जिसे Soundcore app के माध्यम से स्विच किया जा सकता है। साउंडकोर लाइफ नोट 3 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन में तीन ट्रांसपेरेंसी मोड दिए गए हैं, जो है full, vocal और enhanced vocal mode।
Advertisement

इसके अलावा, इय ईयरफोन में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो कि क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए बैकग्राउंड नॉइस को ट्यून करने के लिए एक खास प्रकार के एल्गोरिदम के साथ पेयर है। इस ईयरफोन की एक अन्य खासियत इसमें मौजूद Gaming mode है, जो कि ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकता है। इसमें आपको 'Find my headset' फीचर भी मिलेगा, जो कि खोए ईयरबड को ढूंढन में मदद करता है। ऐप में एक्टिवेशन के बाद खोया हुआ बड्स तेज़ आवाज़ निकालता है, ताकि आप उसे आसानी से खोज़ सकें।

Soundcore Life Note 3 में सिंगल चार्ज पर 35 घंटे तक का प्लेटाइम प्राप्त होगा है। साथ ही इन्हें 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0 दिया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • Very good active noise cancellation
  • Tight bass, fun sound
  • Good battery life
  • Bad
  • No wear-detection sensors
  • No wireless charging
  • Ordinary performance on calls
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.