Amazfit Cheetah स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी लाइफ, HD AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकता है। सेल आज, यानी 24 सितंबर से शुरू होने जा रही है। 

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, फीमेल हेल्थ ट्रैकर भी मौजूद
  • यह जेस्चर कंट्रोल भी सपोर्ट करती है।
  • यह 12 दिन का बैकअप सिंगल चार्ज में दे सकती है।

Amazfit Cheetah स्मार्टवॉच में HD AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने भारत में नई स्मार्टवॉच Amazfit Cheetah को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी ने दो तरह के मॉडल पेश किए हैं। एक राउंड डायल के साथ आता है, जबकि दूसरे में स्क्वायर डायल शेप दी गई है। Amazfit Cheetah Round और Amazfit Cheetah Square में Zepp Health सपोर्ट दिया गया है जिसके साथ कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। जिसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। चीता राउंड में 1.39 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले है जबकि चीता स्क्वायर में 1.75 इंच का HD एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आती हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 
 

Amazfit Cheetah Round, Cheetah Square price

Amazfit Cheetah Round और, Cheetah Square की भारत में प्रत्येक की कीमत 20,999 रुपये है। इन्हें Speedster Grey शेड में पेश किया गया है। कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकता है। सेल आज, यानी 24 सितंबर से शुरू होने जा रही है। 
 

Amazfit Cheetah Round specifications

Amazfit Cheetah Round में 1.39 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह ऑलवेज ऑन सपोर्ट के साथ आता है। इस पर टेम्पर्ड ग्लास और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मिलती है। स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है। घड़ी में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। 

Zepp app ऐप की मदद से यह स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है। इसमें जीपीएस आधारित MaxTrack टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 100 प्रतिशत तक सैटेलाइट सिग्नल रिसीव कर सकती है। खास फीचर्स में AI आधारित रनिंग कोच भी इसमें दिया गया है जिसे Zepp Coach का नाम दिया गया है। यह यूजर के लिए पर्सनल ट्रेनर की तरह विशेष ट्रेनिंग प्लान तैयार कर सकता है। 
Advertisement

स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, फीमेल हेल्थ ट्रैकर भी मौजूद है। यह स्लीप मॉनिटरिंग भी कर सकती है इसके अलावा मैसेज, नोटिफिकेशन, कैलेंडर, रिमाइंडर आदि फीचर भी इसमें दिए गए हैं। वियरेबल में वॉयस असिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। यह जेस्चर कंट्रोल भी सपोर्ट करती है। इसमें लिथियम बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह 12 दिन का बैकअप सिंगल चार्ज में दे सकती है। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 22x10.4x11.3mm और वजन 120 ग्राम है। 

Amazfit Cheetah Square specifications

Amazfit Cheetah Square में डिस्प्ले साइज और फीचर्स को छोड़कर बाकी सभी स्पेसिफिकेशंस समान ही दिए गए हैं। इसमें 1.75 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले है। यह स्क्वायर शेप में आता है। इसमें भी ऑलवेज ऑन सपोर्ट मिलता है और 344ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Speedster Grey

Display Size

36mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.