Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक जमकर करें इस्तेमाल

Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच 60 स्पोर्ट्स मोड के लिए सपोर्ट प्रदान करती हैं, जिसमें इनडोर (फ्रीफॉर्म वर्कआउट जैसे फ्री ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग) के साथ-साथ आउटडोर वर्कआउट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2022 20:28 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Bip 3 की कीमत 3,499 रुपये है।
  • Amazfit Bip 3 में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro बेहतरीन स्पोर्ट्स वॉच है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच को सोमवार को भारत में लॉन्च किया कर दिया गया है। ये स्मार्टवॉच स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। कंपनी के मुताबिक, Bip 3 और Bip 3 Pro के बीच मुख्य अंतर GPS है। प्रो मॉडल 4 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट करता है जो पहनने वाले को हाई प्रीशियन के साथ ट्रैक करने में मदद करता है। वियरेबल के स्पेसिफिकेशंस का पहले ही खुलासा किया जा चुका है। इनमें 1.69 इंच की डिस्प्ले, 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस मिलता है।
 

Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Amazfit Bip 3 की कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन यह 2,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 27 जून को रात 11.59 बजे तक Amazfit की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो Amazfit Bip 3 स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में आती है। Amazfit के मुताबिक, प्री-ऑर्डर की डिलीवरी 27 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। इसके अलावा 27 जून को दोपहर 12 बजे से पहले 5 रैंडम प्री-ऑर्डर पर भी  999 रुपये की कीमत का Amazfit स्ट्रैप मिलेगा।

Amazfit Bip 3 Pro की कीमत, कलर्स और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी से इनके बारे में कोई भी जानकारी मिलने के बाद इस स्पेस को अपडेट कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Amazfit Bip 3 और Bip 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस काफी समान हैं। ये प्लास्टिक बॉटम केस और सिंगल क्राउन के साथ आते हैं। वियरेबल्स में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240x280 पिक्सल और 218ppi हैं। डिस्प्ले पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग प्रोटेक्शन के साथ 2.5D टेम्पर्ड ग्लास है। स्मार्टवॉच क्लासिक बकल डिजाइन के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।

जब स्पोर्ट्स और फिटनेस से संबंधित फीचर्स की बात आती है तो Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच 60 स्पोर्ट्स मोड के लिए सपोर्ट प्रदान करती हैं, जिसमें इनडोर (फ्रीफॉर्म वर्कआउट जैसे फ्री ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग) के साथ-साथ आउटडोर वर्कआउट भी शामिल हैं। जैसे साइकिल चलाना, दौड़ना और चलना, डांस, कॉम्बेट स्पोर्ट्स विंटर स्पोर्ट्स के लिएfit Bip 3 और Bip 3 Pro स्मार्टवॉच के बीच का अंतर GPS है।
Advertisement

Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच में हेल्थ संबंधी फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर (SpO2), स्टेस और स्लीप की ट्रैकिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazfit Bip 3, Amazfit Bip 3 Pro, Smartwatch

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.