Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!

Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई हैं, जिनमें AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit की दो नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की गई
  • 3000 निट्स AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ फीचर
  • T-Rex Ultra 2 में टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन बैटरी का दावा

Photo Credit: Amazfit


Amazfit ने भारत में अपने दो नए स्मार्टवॉच मॉडल - Amazfit Active 3 Premium और Amazfit T-Rex Ultra 2 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों वॉच अलग-अलग यूजर सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाई गई हैं, जहां Active 3 Premium फिटनेस और रनिंग फोकस्ड फीचर्स के साथ आता है, वहीं T-Rex Ultra 2 को रग्ड डिजाइन और एडवेंचर यूज के लिए पेश किया गया है। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है।

Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है। दोनों स्मार्टवॉच Amazfit India की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदी जा सकती हैं।

Amazfit Active 3 Premium specifications

Amazfit Active 3 Premium में 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466 × 466 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है, साथ ही स्क्रैच रेसिस्टेंट सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉच Zepp OS 5 पर चलती है और इसमें Zepp Flow AI वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है।

यह वॉच MediaTek नहीं बल्कि Zepp इकोसिस्टम पर बेस्ड है और इसमें Bluetooth 5.3 सपोर्ट, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर, हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स और रनिंग के लिए Zepp Coach, ट्रैक रन मोड और स्मार्ट ट्राजेक्टरी करेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो इसमें 365mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 12 दिन तक चलने का दावा करती है। यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आती है और इसका वजन करीब 38 ग्राम है।

Amazfit T-Rex Ultra 2 specifications

अब बात करें Amazfit T-Rex Ultra 2 की, तो यह एक रगेड स्मार्टवॉच है जिसमें 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 480 × 480 पिक्सल है। इसमें भी 3000 निट्स तक ब्राइटनेस और सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Grade 5 टाइटेनियम बेजल और केस बैक मिलता है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है।

Advertisement

इस वॉच में 10ATM वॉटर रेसिस्टेंस और डाइविंग सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह एडवेंचर और आउटडोर एक्टिविटी के लिए उपयुक्त बनती है। इसमें 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम, फुल-कलर मैप्स और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल-मोड फ्लैशलाइट और SOS सिग्नल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

परफॉर्मेंस और हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें भी Zepp OS 5, Bluetooth कॉलिंग, BioTracker 6.0 सेंसर और 187+ वर्कआउट मोड्स मिलते हैं। बैटरी के मामले में इसमें 870mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 30 दिन तक और लगातार GPS यूज में 50 घंटे से ज्यादा चलने का दावा करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.