क्या है Reliance Jio 5.5G नेटवर्क, जानें इससे यूजर्स को होगा कितना फायदा?

Reliance Jio ने मोबाइल कनेक्टिविटी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारत में 5.5G टेक्नोलॉजी पेश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने मोबाइल कनेक्टिविटी में आगे बढ़ाते हुए 5.5G टेक्नोलॉजी पेश की है।
  • Jio का 5.5G नेटवर्क मल्टी-सेल कनेक्टिविटी पेश करता है।
  • Jio के अलावा दुनिया भर के ऑपरेटर 5.5G कैपेबिलिटीज की टेस्टिंग कर रहे हैं।

Jio का 5.5G, 5G का एक एडवांस वर्जन है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने मोबाइल कनेक्टिविटी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारत में 5.5G टेक्नोलॉजी पेश की है। 5G के अपग्रेड के रूप में जाने जाने वाले, 5.5G नेटवर्क को 5G एडवांस्ड के तौर पर भी जाना जाता है और यह सामान्य 5G नेटवर्क पर तेज स्पीड, लो लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क प्रदान करता है। यह अपग्रेड यह वादा करता है कि भारत में यूजर्स मोबाइल नेटवर्क का अनुभव कैसे करते हैं, ट्रू 5G यूजर्स और उससे आगे के लिए 1Gbps तक की स्पीड तक पहुंच जाएगी।

5.5G, 5G का एक एडवांस वर्जन है, जिसे 3GPP रिलीज 18 स्टैंडर्ड के तहत तैयार किया गया है। यह हायर डेटा रेट्स, ब्रॉडर कवरेज और बेहतर अपलिंक कनेक्टिविटी की पेशकश करने के लिए पहले के 5G स्टैंडर्ड पर बेस्ड है। मल्टी-कैरियर एग्रीग्रेशन के साथ 5.5G नेटवर्क 10Gbps की अधिकतम डाउनलिंक रेट और 1Gbps की अपलिंक रेट पा सकते हैं, जिससे पर्सनल और इंडस्ट्रियल दोनों पर इस्तेमाल हो सकते हैं।
Advertisement

Jio के अलावा दुनिया भर के ऑपरेटर 5.5G कैपेबिलिटीज की टेस्टिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि Zain कुवैत ने टेस्टिंग के दौरान 10Gbps की स्पीड हासिल की और बुल्गारिया में Vivacom ने इसी तरह की जानकारी दी। भारत में Jio का लक्ष्य एक नया बैंचमार्क सेट करना है, जिसमें यूजर्स पहले से ही अंडरग्राउंड पार्किंग लोट और भीड़-भाड़ वाले इवेंट जैसे महौल में तेज स्पीड और ज्यादा स्टेबल कनेक्शन से लाभ ले रहे हैं।

Jio का 5.5G नेटवर्क मल्टी-सेल कनेक्टिविटी पेश करता है, जिससे डिवाइस कई टावरों पर भी एक साथ कई नेटवर्क सेल से कनेक्ट हो सकते हैं। यह तेजी से डेटा ट्रांसफर और बेहतर कॉल क्वालिटी खासकर हाई नेटवर्क भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुनिश्चित करता है। 5.5G इंडस्ट्री के लिए एडवांस कैपेसिटी भी प्रदान करता है, जैसे महत्वपूर्ण ऐप्लिकेशन के लिए बेहतर वायरलेस नेटवर्क प्रदान करना आदि।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G Network, Reliance, Jio

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.