Vodafone का नया प्रीपेड प्लान, 60 रुपये से कम में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। जानें नए वोडाफोन प्रीपेड प्लान के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone 59 Prepaid Plan की वैधता 7 दिनों के लिए
  • वोडाफोन प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा
  • वोडाफोन के 16 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के लिए मिलता है 1 जीबी डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन दे रहा 60 रुपये से कम में हर दिन 1 जीबी डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। Vodafone का नया सैशे पैक डेटा लाभ के साथ आएगा। वोडाफोन प्रीपेड प्लान Reliance Jio के 52 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को टक्कर देगा। Vodafone 59 रुपये वाला प्रीपेड प्लान के साथ आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे, आइए अब इस बारे में आपको विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं। वोडाफोन के 59 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।

वोडाफोन का यह नया प्रीपेड प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है, यह प्लान केवल डेटा बेनिफिट के साथ आता है। Vodafone यूज़र्स को इस प्लान के साथ डेटा के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन प्रीपेड प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया है। सैशे पैक की बात करें तो वोडाफोन के 16 रुपये वाले फिल्मी रीचार्ज पैक के साथ भी 1 जीबी डेटा दिया जाता है लेकिन इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।
 

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन का नया प्रीपेड पैड प्लान लॉन्च

जैसा कि हमने आपको बताया कि Vodafone 59 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो के 52 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को टक्कर देगा। यह प्लान 1.05 जीबी डेटा के साथ आता है और इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। यह वोडाफोन के 59 रुपये वाले प्लान से काफी कम डेटा प्रदान करता है लेकिन जियो प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा Jio Prepaid Plans के साथ 70 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.